Edited By Niyati Bhandari,Updated: 23 Apr, 2024 07:34 AM
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 23 अप्रैल में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक स्वाभाविक रूप से बुद्धिमान होते हैं। इन लोगों की
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 23 अप्रैल में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक स्वाभाविक रूप से बुद्धिमान होते हैं। इन लोगों की शिक्षा सामान्य उच्च स्तर की रहती है। मूलांक 5 वाले जातकों को मेधावी छात्रों में गिना जाता है। इन लोगों की गणित इत्यादि विषयों पर अधिक रुचि होती है। मूलांक 5 वाले जातक हंसमुख और मनमौजी होते हैं। ये लोग हमेशा दूसरों से हंस कर बात करते हैं। मूलांक 5 वाले जातक छोटी या बड़ी उम्र किसी भी व्यक्ति के साथ उसी के अनुसार बातें कर सकते हैं। इन लोगों में अद्भुत वाककला होती है। ये लोग अपनी बातों से दूसरों को सम्मोहित कर लेते हैं। अक्सर मूलांक 5 वाले जातक ऐसे शब्दों का चयन करने में माहिर होते हैं, जो दूसरों को सुनने में अच्छे लगते हैं। लोग इनसे बातें करना पसंद करते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों के मित्र अधिक संख्या में होते हैं। मूलांक 5 वाले जातक किसी भी व्यक्ति के साथ किसी भी परिस्थिति में तालमेल बनाकर रह सकते हैं। ये लोग बहुत जल्दी स्वयं को परिस्थिति के अनुरूप ढाल लेते हैं।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। इस साल आप अपने जीवन के हर आयाम को परिपक्वता के साथ देखने की कोशिश करेंगे, जिसके कारण कार्य में देरी का सामना भी करना पड़ सकता है। इस वर्ष आर्थिक स्थिति को संभालने के लिए कुछ अनचाहे खर्चों पर अंकुश लगाने की कोशिश भी करेंगे। अप्रैल के महीने के शेष दिन व्यापार के नजरिए से अच्छे रहेंगे। मई के महीने में विदेशी काम से लाभ होने के योग बनते हैं। जून के महीने का समय काफी परिवर्तनशील रहेगा। जुलाई के महीने में जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। वाहन खरीदने के योग बनते हैं। अगस्त के महीने का समय मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। दर्शनशास्त्र की तरफ आपकी रुचि बढ़ सकती है। मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। सितंबर के महीने में मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बनती है। अक्टूबर के महीने का समय भी थोड़ा मंदा रहेगा। क्रोध में आकर परिस्थितियों को अपने ही विरुद्ध करने की कोशिश न करें। नवंबर के महीने का समय पहले से बेहतर रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। दिसंबर के महीने में नकदी धन की स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है।
वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें ताकि आने वाले समय का लाभ उठाया जा सके अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। फरवरी के महीने में काम की अधिकता के कारण निजी जीवन में थोड़े तनाव की स्थिति आ सकती है। मार्च के महीने का समय भी मध्यम गति का ही रहेगा।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें। जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने-अनजाने हुई अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। सोने को न ही तो गिरवी रखें और न ही बेचें। किसी भी प्रकार की ली गई सेवा के शुल्क का समय पर भुगतान करें। कर्मचारी वर्ग के व्यक्ति के साथ अपने स्वभाव को विनम्र बनाकर रखें। रात्रि में तरल दवाई का सेवन न करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com