Edited By Niyati Bhandari,Updated: 18 Dec, 2023 08:22 AM
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 18 दिसंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक ऊर्जावान, साहसी एवं चुलबुले स्वभाव के होते हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 18 दिसंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक ऊर्जावान, साहसी एवं चुलबुले स्वभाव के होते हैं। ये लोग किसी बात को दिल से लगा कर नहीं रखते। इन लोगों के मन में दूसरों के लिए दया भावना एवं उदारता होती है। मूलांक 9 वाले जातकों को बहुत बार समाजसेवी के रूप में कार्य करते हुए देखा जाता है। ये लोग अपने मित्रों की सहायता करने में भी कभी पीछे नहीं हटते। मूलांक 9 वाले जातक हमेशा जरूरतमंद की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। इसके विपरीत मूलांक 9 वाले जातक क्रोधी एवं गुस्से वाले होते हैं। इन्हें हर छोटी- छोटी बात पर बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है परंतु इनका गुस्सा चिरस्थायी नहीं होता। इन लोगों में किसी भी कार्य को करने की लगन और उत्साह भरपूर होता है। ये लोग अपनी हर समस्या का हल स्वयं ढूंढना चाहते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों का शारीरिक गठन अच्छा होता है। इन लोगों को सेना, पुलिस विभाग, जिम, योग, डॉक्टर, सर्जन इत्यादि रूप में सफल कार्य करते हुए पाया जाता है। ये लोग अनुशासन प्रिय और मेहनती होते हैं। इन लोगों को अपने लक्ष्य की प्राप्ति में शुरुआत में बहुत से संघर्षों का सामना करना पड़ता है, परंतु मूलांक 9 वाले जातक दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ते हैं और सफलता को प्राप्त करते हैं। मूलांक 9 वाले जातक अपने मार्ग में आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं। इन लोगों की आर्थिक स्थिति सामान्य अच्छी होती है। इनके पास जमीन- जायदाद का सुख होता है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। हालांकि निजी जीवन पर थोड़ा कम ध्यान दे पाएंगे। दिसंबर के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी लालच में आकर कोई गलत काम न करें।
वर्ष 2024 के जनवरी के महीने का समय भावनात्मक स्तर पर थोड़ा ज्यादा सक्रिय रहेगा। कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छी प्रकार से सोच-विचार कर लें। फरवरी के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चों को मेधावी प्राप्त होने के योग बनते हैं। मार्च के महीने में कोई अनैतिक काम न करें अन्यथा मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। बच्चों का मन विदेशी काम या विदेशी शिक्षा की तरफ आकर्षित हो सकता है। अप्रैल के महीने में कुछ परिवर्तन संभव हैं। कुछ अनचाहे खर्च भी आपका बजट हिला सकते हैं। मई के महीने में घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव भी प्राप्त हो सकते हैं। जून के महीने में जीवनसाथी के साथ चले आ रही मनमुटाव की स्थिति सुलझ सकती है। आपका मन धर्म-कर्म के कार्यों में भी लगेगा। जुलाई के महीने में आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा। अगस्त के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। खेलकूद से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। सितंबर के महीने में किसी नए काम को शुरू करने के लिए पैसा उधार लेने की जरूरत महसूस हो सकती है। अक्टूबर के महीने में किसी को पैसा उधार देने से बचें। नवंबर के महीने में बच्चे अपने आगे की शिक्षा को लेकर योजना बनाएंगे।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। गायत्री मंत्र का जाप करें। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बना कर रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। केले का दान मंदिर में करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com