Edited By Niyati Bhandari,Updated: 19 Dec, 2023 07:21 AM
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 19 दिसंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक काफी प्रभावशाली व्यक्तित्व वाले होते हैं। इन
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 19 दिसंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक काफी प्रभावशाली व्यक्तित्व वाले होते हैं। इन लोगों का आभामंडल इतना आकर्षक होता है कि लोग इनकी बातों का अनुसरण करना चाहते हैं। इन लोगों में अच्छी नेतृत्व शक्ति होती है। मूलांक 1 वाले जातक एक अच्छे नेता और प्रशासक के रूप में कार्य कर सकते हैं। इन लोगों में एक अच्छे प्रबंधक के गुण देखने को मिलते हैं। मूलांक 1 वाले जातक अपने जीवन में नाम, मान-सम्मान और प्रसिद्धि कमाते हैं। इन लोगों को पद और अधिकार प्राप्त होते हैं, जिनकी जिम्मेदारी इन्हें भली-भांति संभालनी आती है। ये लोग राजनीति के क्षेत्र में भी अच्छा कार्य करते हैं। मूलांक 1 वाले जातक लोगों के अंदर प्रेरणा का स्त्रोत बनकर उनसे काम करवाने की अद्भुत कला रखते हैं। इन लोगों का व्यक्तित्व काफी रौबदार और सामने वाले के मन-मस्तिष्क पर गहरी छाप छोड़ने वाला होता है। मूलांक 1 वाले लोग फैसला लेने में ज्यादा देर नहीं लगाते। हालांकि हर परिस्थिति को देख समझ कर उत्तम निर्णय लेते हैं। इन लोगों में किसी भी नए कार्य को शुरू करने का उत्साह होता है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए सकारात्मक परिणाम वाला रहेगा। इस साल नकदी धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। भावनात्मक स्तर पर आप संतुलित महसूस करेंगे। दिसंबर के महीने में कुछ परिवर्तन संभव हैं।
वर्ष 2024 के जनवरी के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। फरवरी के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। कोई भी कार्य थोड़ा सोच-समझ कर करें अन्यथा मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। मार्च के महीने में किसी को पैसा उधार देने से बचें तथा किसी की बातों में आकर कोई बहुत बड़ा निवेश न करें। अप्रैल के महीने का समय पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाते हुए बीतेगा। जिसके कारण काम पर कम ध्यान दे पाएंगे। मई के महीने में सरकारी लाभ प्राप्त हो सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें। जून के महीने का समय आपके लिए थोड़ा मंदा रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले सामने आ सकते हैं। जुलाई के महीने में हालांकि पहले से बेहतर महसूस करेंगे। किसी दोस्त की सहायता से आपके काम बनेंगे। अगस्त के महीने में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। हालांकि कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। सितंबर के महीने में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। अक्टूबर के महीने का समय बच्चों के लिए अच्छा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। नवंबर के महीने में कोई गलत काम करने से बचें और पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। चांदी के पात्र में जल पीएं। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कोई अनैतिक काम करने से बचें। केले का दान मंदिर में करें। परनिंदा से परहेज करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। गुड़ और शहद का सेवन करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com