आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 23 Mar, 2024 08:24 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 23 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत चतुर और बुद्धिमान होते हैं। ये लोग अक्सर अपने जीवन में हर

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 23 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत चतुर और बुद्धिमान होते हैं। ये लोग अक्सर अपने जीवन में हर परिस्थिति का सामना अपनी बुद्धि-कौशल के बल पर ही करते हैं। इन लोगों में अद्भुत वाकपटुता देखने को मिलती है। ये लोग अपने शब्दों से दूसरों का मन मोह लेते हैं। मूलांक 5 वाले जातक अद्भुत शब्दों के चयन के साथ अपने पक्ष को दूसरे के सामने रखते हैं जिससे कि वह इनकी बात से सहमति रखें और अपने इस परिश्रम में ये लोग अक्सर कामयाब भी होते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों की शिक्षा भी अच्छी रहती है। ये लोग प्रायः विभिन्न विषयों में रूचि रखते हैं। ये लोग पढ़ाई के साथ-साथ रचना और कला के क्षेत्र में भी अच्छे होते हैं। अक्सर मूलांक 5 वाले जातक विविध क्षेत्रों का ज्ञान रखते हैं। परन्तु बहुत बार अपनी इस आदत के कारण किसी एक क्षेत्र में निपुणता पाने में चूक जाते हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत ही हंसमुख और चंचल होते हैं। ये लोग ज्यादा देर उदास नहीं रह सकते। मूलांक 5 वाले जातक बहुत जल्दी दूसरों को अपना मित्र बना लेते हैं। इन लोगों का वैवाहिक जीवन भी अक्सर सुखमय होता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए सामान्य परिणाम वाला रहेगा। इस साल यात्राओं के योग लगे रहेंगे। दर्शनशास्त्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। अध्यात्म की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा। मार्च के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकते हैं। अप्रैल के महीने में नकदी धन अधिक खर्च होगा। मई के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। जून के महीने में काफी समय से रुके हुए किसी काम को गति मिलेगी। प्रलोभन में आकर कोई गलत काम करने से बचें। जुलाई के महीने का समय परिवर्तनशील रहेगा। अगस्त के महीने में भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। वाहन खरीदने के योग बनते हैं। सितंबर के महीने में सेहत का ख्याल रखें। मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। अक्टूबर के महीने में कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। कुछ अनचाहे खर्चों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। नवंबर के महीने का समय थोड़ा मध्यम रहेगा। बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। दिसंबर के महीने में किसी नए काम की शुरुआत में कोई बहुत बड़ा निवेश न करें।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामले सामने आ सकते हैं। फरवरी के महीने में अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए समय श्रेष्ठ रहेगा।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए भगवान गणेश  की आराधना करें और उन्हें दूर्वा अर्पित करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। परनिंदा से परहेज करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!