आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Jyoti,Updated: 14 Mar, 2021 09:43 AM

todays birthday prediction in hindi

Today Birthday Prediction in hindi:- आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं । 14 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है जिन के स्वामी बुध देव हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction in hindi:- आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं । 14 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है जिन के स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। इन लोगों में कला और रचना के प्रति प्रेम होता है। मूलांक 5 वाले जातक प्रसन्न रहना चाहते हैं। इन लोगों को लड़ाई झगड़ा और विवाद बिल्कुल पसंद नहीं आता। मूलांक 5 वाले छात्रों में अद्भुत वाक कला होती है। जिसके चलते ये अपनी बात को इस प्रकार से दूसरे वालों के सामने रखते हैं के सामने वाला इनकी बातें सुनता है और मानता भी है। मूलांक 5 वाले जातक बहुत ही बुद्धिमान होते हैं। इन लोगों की तार्किक शक्ति बहुत अच्छी होती है। ये लोग परिस्थितियों के दोनों पहलुओं को अच्छे से परखना जानते हैं। मूलांक 5 वाले जातक अपने जीवन की समस्याओं पर कभी ज्यादा गंभीर नहीं होते। ये लोग एक ही बात पर ज्यादा देर तक खुश या ज्यादा देर तक दुखी नहीं रह सकते। इन लोगों के मित्र बहुत जल्दी बन जाते हैं।  मूलांक 5 वालों का वैवाहिक जीवन भी खुश में बीतता है। ये लोग स्वयं को हर परिस्थिति में ढालने में सक्षम होते हैं। मूलांक 5 वाले जातक दूसरों की बातों को सुनना और समझना पसंद करते हैं। 

जिसके कारण जीवन साथी के साथ एक संतुलित रिश्ता बना रहता है। आज जिन जातकों का जन्मदिन है इस वर्ष सेहत का ख्याल रखें। किसी प्रलोभन में आकर अनैतिक कार्य करने से बचें। पुलिस विभाग के संपर्क में आना पड़ सकता है। स्वयं की तार्किक शक्ति का इस्तेमाल करें। व्यर्थ की कही सुनी बातों पर विश्वास करके कोई निर्णय लेने से बचें। मार्च के महीने में अकस्मात धन प्राप्ति के योग बनते हैं। यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। अधिक व्यय के कारण नकदी धन में कमी आ सकती है। अप्रैल के महीने का समय बहुत भतार चढ़ाव भरा रहेगा। कोई बड़ा निर्णय अभी लेने से बचें। 

मई के महीने में अपने क्रोध पर काबू करके अपनी शक्ति व ऊर्जा को सही दिशा में लगाने से आप समय का लाभ उठा पाएंगे। अन्यथा अपने आप के लिए परेशानियां खड़ी कर लेंगे। जून के महीने का समय अच्छा है। किसी नए कार्य की शुरुआत की जा सकती है। पिता की सलाह लाभदायक रहेगी। जुलाई के महीने में लोग आपकी भावुकता का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। अपनी वाणी पर संयम रखें। अगस्त के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा है। सितंबर के महीने में पिता की सेहत का ख्याल रखें। पैसा उधार लेने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कोई बड़ा निवेश अभी ना करें। 

अक्टूबर के महीने में कारोबार में विस्तार के योग बनते हैं। कोई बड़ा परिवर्तन हो सकता है। नवंबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। दिसंबर के महीने में कमर दर्द या पैरों का दर्द चिंता का कारण बन सकता है। सेहत का ख्याल रखें। वर्ष 2022 के जनवरी के महीने में बच्चों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। फरवरी के महीने में जीवन साथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। रिश्तो में मधुरता आएगी।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए जौं को जल प्रवाह करें। सरस्वती मां की आराधना करें और नीले रंग के फूल अर्पित करें।

दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। दांत को फिटकरी से साफ करें। 

हरी मूंग की दाल को पानी में भिगोकर पक्षियों को डालें।

हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

काली उड़द की दाल को जल प्रवाह करें।

कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!