आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Updated: 18 Apr, 2021 09:33 AM

todays birthday prediction in hindi

Today''s Birthday Prediction in Hindi:- आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं । 18 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है जिन के स्वामी मंगल देव हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction in Hindi:- आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं । 18 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है जिन के स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक क्रोधी एवं गुस्से वाले होते हैं। इन्हें हर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आ जाता है। इसके कारण लोग इन्हें बहुत बात झगड़ालू और लड़ाकू समझ लेते हैं। परंतु इनका गुस्सा ज्यादा लंबे समय तक नहीं रहता। इनका शारीरिक गठन काफी मजबूत होता है। ये लोग देखने में बली और इनका स्वभाव रोबदार होता है। ये लोग बहुत ही साहसी एवं ऊर्जावान होते हैं। मूलांक 9 वाले जातक हर साहसिक कार्य को करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ये लोग हर कार्य को बड़ी स्फूर्ति से करते हैं। आलस इनके आसपास भी देखने को नहीं मिलता। इनके शरीर में हमेशा एक गति देखने को मिलती है। मूलांक 9 वाले जातक अगर शांत बैठे हो तो भी इनके शरीर में एक हलचल बनी रहती है। मूलांक 9 वाले जातक काफी गतिमान रहते हैं। इन लोगों का स्वभाव काफी चुलबुला और शरारती होता है। 

मूलांक 9 वाले जातक अपना बचपना कभी नहीं खोते। इन लोगों का स्वभाव खुशमिजाज होता है। ये लोग हंसी मजाक करना पसंद करते हैं। ज्यादा देर तक किसी बात को लेकर गंभीर नहीं रह सकते। इन लोगों के दोस्त अधिक होते हैं। मूलांक 9 वाले जातक काफी गहरी दोस्ती करते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों की शिक्षा अच्छी रहती है। इन लोगों की हर विषय को सीखने में रुचि होती है। इन लोगों को पुलिस, सेना कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, समाजसेवी, डॉक्टर, सर्जन इत्यादि रूपों में सफल कार्य करते हुए देखा गया है। आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए श्रेष्ठ है। आप साहस और ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। पूरे वर्ष के फल इस बात पर निर्भर करते हैं कि आप अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल किस दिशा में करते हैं। अप्रैल के महीने में कुछ अनैतिक विचार आपको भटकने की कोशिश करेंगे। शीघ्र लाभ कमाने की इच्छा से कोई गलत काम करने से बचें। अप्रैल के महीने में किसी दोस्त की सलाह से काम करें। 

मई के महीने में परेशानियां और बढ़ सकती हैं। किए गए प्रयास कम सफल होंगे जिसके कारण मानसिक तनाव और चिंता बढ़ेगी। जून के महीना में खर्चों में वृद्धि होगी। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। जुलाई के महीने में पिता के साथ चला आ रहा वैचारिक मतभेद समाप्त हो सकता है। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें, दुर्घटना के योग बनते हैं। पैरों का दर्द परेशान कर सकता है। अगस्त के महीने में आपके स्वभाव में आलस बढ़ सकता है। व्यर्थ की ज़िद नुकसानदेह साबित हो सकती है। सितंबर के महीने में मांगलिक कार्यों में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। परंतु दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़े सफलता अवश्य प्राप्त होगी। अक्टूबर के महीने में कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा होगी। नवंबर के महीने में नकदी धन  स्थिति अच्छी रहेगी।  दिसंबर के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा है। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में किसी नए कार्य की शुरुआत की जा सकती है। कार्यभार ज्यादा बना रहेगा। फरवरी के महीने में व्यापार में साझेदारी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। मार्च के महीने में प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं तो सफलता मिलेगी। कारोबार में विस्तार के योग बनते हैं।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए काले और नीले रंग से परहेज करें। 

खराब विद्युत उपकरण घर में ना रखें। जौं को जल प्रवाह करें। 

शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। धर्म स्थान में सेवा करें। 

पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं। हनुमान चालीसा का पाठ करें। कुत्ते को रोटी खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!