आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Jyoti,Updated: 25 Sep, 2021 09:44 AM

todays birthday prediction in hindi

Today''s Birthday Prediction in hindi:- आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं । 26 सितम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है जिन के स्वामी शनि देव हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction in hindi:- आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं । 25 सितम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है जिन के स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक आध्यात्मिक स्वभाव के होते हैं। अपने जीवन काल में एक बार इनका मन अध्यात्म की ओर आकर्षित होता है। यह लोग कुछ रहस्यमयी स्वभाव के होते हैं। मूलांक 7 वाले जातक चुपचाप और अकेले रहना पसंद करते हैं। ये लोग अपने मन में चल रही बातों को दूसरों के साथ साझा नहीं करते। इन लोगों के बारे में सही जानकारी का पता लगा पाना बहुत मुश्किल होता है। मूलांक 7 वाले जातक घूमने-फिरने और यात्राओं के शौकीन होते हैं। इन लोगों को अलग-अलग जगह की यात्राएं करना अच्छा लगता है, और इन्हें अपने कार्यकाल में भी बहुत से स्थानांतरणों का सामना करना पड़ता है। 

मूलांक 7 वाले जातकों की कल्पना शक्ति काफी गहरी होती है, और सादे स्वभाव में भी ये लोग हर बात की गहराई तक जाने की कोशिश करते हैं। या फिर यूं कहें कि बाल की खाल उतारने पर लगे रहते हैं। जिसके कारण अक्सर इन्हें मानसिक तनाव की स्थिति में देखा गया है। मूलांक 7 वाले जातकों के मन और विचारों में अस्थिरता होती है। ये लोग कभी एक तो कभी दूसरी बात पर विचार करते ही रहते हैं। सही और गलत, क्या करें और क्या ना करें जैसी स्थितियों को लेकर इन लोगों के अंदर एक द्वंद चलता रहता है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ फलों वाला रहेगा। आपका मन अध्यात्म की ओर आकर्षित होगा। आप ज्योतिष विद्या या अन्य गुप्त विद्याओं को सीखने का मन बना सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी यह साल शुभ परिणाम वाला रहेगा। सितंबर के महीने में कारोबार संबंधी की गई यात्रा सफल रहेंगी। अक्टूबर के महीने का समय मिले-जुले फलों वाला रहेगा। अकस्मात धन प्राप्ति के योग बनते हैं, परंतु बहुत सी अड़चनों का सामना भी करना पड़ेगा। नवंबर के महीने में कारोबार के लिए समय अच्छा है। दिसंबर के महीने में आपकी भोग विलास की सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। 

जीवन साथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने का समय सोच समझकर बिताएं। विवेकपूर्ण लिए गए निर्णय सफलता का मार्ग बन सकते हैं। फरवरी और मार्च के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। अप्रैल के महीने में वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। आपका मन योग में लगेगा। मई में विदेश यात्रा के योग बनते हैं। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। जून के महीने का समय अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए बेहतर है। जुलाई के महीने में सरकारी काम बनने के योग बनते हैं। आप किसी सरकारी योजना में भी निवेश कर सकते हैं। अगस्त के महीने का समय नकदी धन के लिए इतना अनुकूल नहीं है, कोई भी निवेश सोच समझ कर करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!