Edited By Niyati Bhandari,Updated: 14 Apr, 2026 12:22 PM

डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान से जंग के बीच ट्रुथ सोशल पर खुद को ईसा मसीह के रूप में दर्शाते हुए एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में ट्रम्प एक अस्वस्थ व्यक्ति को आशीर्वाद देते हुए और अमरीकी सैनिकों व फाइटर जैट्स के साथ दिखाए गए। ट्रम्प ने पोप लियो चौदहवें पर...
वाशिंगटन (इंट.): डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान से जंग के बीच ट्रुथ सोशल पर खुद को ईसा मसीह के रूप में दर्शाते हुए एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में ट्रम्प एक अस्वस्थ व्यक्ति को आशीर्वाद देते हुए और अमरीकी सैनिकों व फाइटर जैट्स के साथ दिखाए गए। ट्रम्प ने पोप लियो चौदहवें पर निशाना साधते हुए उन्हें अपराध को लेकर कमजोर और विदेश नीति में भयानक बताया।
क्या हमारी ए.आई. समरी आपके लिए उपयोगी रही? : डोनाल्ड ट्रम्प जिस तरह से सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं, वैसा अमरीका ही नहीं दुनिया के किसी वर्तमान या पूर्व राष्ट्रपति ने नहीं किया होगा। डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान से जंग के बीच ट्रुथ सोशल पर खुद को ईसा मसीह के रूप में दर्शाते हुए एक तस्वीर पोस्ट की है। यह फोटो ए.आई. से बनी दिखती है जिसमें ट्रम्प एक अस्वस्थ दिख रहे शख्स को चमत्कारी आशीर्वाद देते दिख रहे हैं। बैकग्राऊंड में अमरीका का झंडा है, कई अमरीकी सैनिक फरिश्ते से दिख रहे हैं और फाइटर जैट उड़ते दिख रहे हैं।
इसी पर पोप लियो चौदहवें ने अमरीकी राष्ट्रपति द्वारा की गई आलोचना का जवाब देते हुए कहा कि वेटिकन की शांति और सुलह की अपील ‘बाइबिल के पवित्र उपदेशों’ में निहित है और वह डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन से नहीं डरते। ट्रम्प द्वारा की गई आलोचना ‘बाइबिल के पवित्र उपदेशों’ को न समझने की वजह से है।