Vaikuntha Chaturdashi Upay : बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये 5 खास उपाय, भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की बनी रहेगी कृपा

Edited By Updated: 22 Nov, 2026 09:55 AM

vaikuntha chaturdashi upay

सनातन धर्म में बैकुंठ चतुर्दशी का बहुत खास महत्व माना जाता है। यह तिथि जगत के पालनहार भगवान विष्णु और देवों के देव महादेव दोनों की पूजा करने कि लिए शुभ मानी जाती है। मान्यता के अनुसार, इस दिन सच्चे मन से पूजा-पाठ करने और दान-पुण्य करने से भक्तों को...

Vaikuntha Chaturdashi Upay : सनातन धर्म में बैकुंठ चतुर्दशी का बहुत खास महत्व माना जाता है। यह तिथि जगत के पालनहार भगवान विष्णु और देवों के देव महादेव दोनों की पूजा करने कि लिए शुभ मानी जाती है। मान्यता के अनुसार, इस दिन सच्चे मन से पूजा-पाठ करने और दान-पुण्य करने से भक्तों को पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में आने वाली सारी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। साथ ही मन की हर मनोकामना पूरी होती है। इस दिन कुछ खास उपाय करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की खास कृपा प्राप्त होती है।

Vaikuntha Chaturdashi Upay

बैकुंठ चतुर्दशी पर करें ये 5 खास उपाय

भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें
बैकुंठ चतुर्दशी के दिन सुबह उठकर स्नान करने के बाद साफ वस्त्र धारण करें और विष्णु जी की सच्चे मन से पूजा करें। पूजा के दौरान उन्हें तुलसी दल अर्पित करें। माना जाता है कि  भगवान विष्णु को तुलसी बहुत प्रिय है। ऐसा करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है औक घर में सुख-शांति बनी रहती है। 

मां लक्ष्मी के सामने जलाएं घी का दीपक
बैकुंठ चतुर्दशी तिथि पर विष्णु जी के साथ-साथ मां लक्ष्मी की पूजा करना भी विशेष फलदायी माना जाता है। शाम के समय घर के मंदिर मे मां लक्ष्मी सामने घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने आर्थिक परेशानियां दूर होती है और मन की हर मनोकामना पूर्ण होती है। 

Vaikuntha Chaturdashi Upay

भगवान शिव को अर्पित करें जल और बेलपत्र
बैकुंठ चतुर्दशी पर भगवान विष्णु के साथ भगवान शिव की पूजा का भी विशेष विधान है। इस दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और श्रद्धापूर्वक बेलपत्र अर्पित करें। इसके साथ 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

जरूरतमंद लोगों को करें अन्न और वस्त्र का दान
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन दान करने से विशेष पुण्य मिलता है। अपनी सामर्थ्य के अनुसार गरीब और जरूरतमंद लोगों को अनाज, गर्म कपड़े, फल या अन्य उपयोगी वस्तुओं का दान करें। किसी भूखे व्यक्ति को भोजन करवाना भी शुभ माना जाता है। इससे मन को संतुष्टि मिलती है और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने की कामना की जाती है।

घर के मुख्य द्वार पर करें दीपदान
बैकुंठ चतुर्दशी की शाम को घर के मुख्य द्वार और मंदिर में दीपक जलाएं। दीपक जलाते समय भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का स्मरण करें। धार्मिक मान्यता है कि दीपदान करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

Vaikuntha Chaturdashi Upay

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!