Vasant Panchami 2020: कामदेव के बाण से Lover को करें घायल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 28 Jan, 2020 10:19 AM

vasant panchami 2020

बसंत पंचमी का पर्व माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। आमतौर पर मान्यता है की इस दिन विद्या और ज्ञान की देवी सरस्वती का पूजन होता है। आपको जानकर हैरानी होगी की

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

बसंत पंचमी का पर्व माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। आमतौर पर मान्यता है की इस दिन विद्या और ज्ञान की देवी सरस्वती का पूजन होता है। आपको जानकर हैरानी होगी की इस रोज़ प्रेम के देवता कामदेव की भी पूजा होती है। धरती प्रेम और मोहब्बल के बल पर ही तो चल रही है। प्राचीन मान्यता के अनुसार बसंत और कामदेव दोनों सखा थे। बसंत पर मौसम बहुत सुहाना होता है। प्रकृति की छटा ही निराली होती है। हर कोई प्रेम के रंग में डूबा होता है क्योंकि ये सिजनल चेंज होता है। अंग्रेजी महीनों की बात करें तो बसंत के बाद या उसके आस-पास वेलेंटाइन डे मनाया जाता है। जो कम से कम एक सप्ताह चक चलता है। प्रेमी जोड़ों के लिए इस दिन का खास महत्व रहता है।

PunjabKesari Vasant Panchami 2020

किवंदती के अनुसार पुरातन काल में बसंत पंचमी पर राजा हाथी पर सवार होकर नगर का दौरा करते हुए देवालय जाते और कामदेव की पूजा करते। कहते हैं कामदेव का धनुष फूलों से बना होता है, वे जिस पर इसे छोड़ते हैं। उसके हृदय पर सीधे वार होता है और काम भाव का जन्म होता है। इसमें कामदेव की पत्नी रति उनकी सहायिका बनती है। उन्हें आकर्षण की देवी माना जाता है। कामदेव के बाण से प्रेमी या प्रेमिका को घायल करना है तो कामदेव और देवी रति की पूजा करनी चाहिए। इसके अतिरिक्त अपनी राशि के अनुसार करें ये उपाय-

PunjabKesari Vasant Panchami 2020

मेष- बसंत पंचमी के दिन लाल रंग की कोई भी वस्तु अपने लव पार्टनर को उपहार में दें। इत्र की बोतल या चार लाल गुलाब के साथ 1 सफेद गुलाब देने से प्यार तो बढ़ेगा साथ-साथ शांति भी बनी रहेगी। कोई तीसरा आपके बीच नहीं आ पाएगा।

वृष- अपने हाथों से लव पार्टनर को सफेद रंग के मिष्ठान खिलाएं। संभव न हो तो गिफ्ट भी कर सकते हैं। उसके साथ-साथ चांदी की अंगूठी भी उपहार में दें। 

मिथुन- इस राशि के लोग अपने लव पार्टनर को आर्टिफिशियल फूल दें। फूलों का रंग कोई भी चलेगा लेकिन हरे रंग के पत्ते अधिक मात्रा में होने चाहिए। इससे आपकी लव लाइफ भी हरी-भरी रहेगी।

कर्क- स्वभाव से कर्क राशि के जातक चंचल होते हैं क्योंकि इस राशि के स्वामी चन्द्रमा हैं। उनका मन इधर-उधर न भटके माइंड बैलेंसिंग के लिए लव पार्टनर को चांदी का पेंडेंट तोहफे में दें।

सिंह- नाम से ही जाहिर होता है सिंह यानि शेर। जो आक्रामकता और उग्रता का प्रतीक है। इस राशि के लव पार्टनर को मिष्ठान का नज़राना चॉकलेट दें। इससे संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

कन्या- कन्या का स्टार साइन है लड़की। जो खूबसूरती को रिप्रजेंट करती है। अकसर लड़कियों को गुलाबी रंग ही अधिक भाता है। ज्योतिष के अनुसार इस राशि के लव पार्टनर को पिंक रंग के वस्त्र भेंट करें। 

तुला- इस राशि के जातको को अपने संबंध बेलेंस करने की बहुत जरुरत होती है। अत: इन्हें रत्नों का सहारा लेना चाहिए जैसे फिरोजा ओपल और जरकन धारण करना शुभ रहेगा। 

PunjabKesari Vasant Panchami 2020

वृश्चिक- वृश्चिक यानी बिच्छू। स्वभाव से ये जहरीले जरुर होते हैं लेकिन कभी किसी का बुरा नहीं करते। सीधी सपाट बात करते हैं। इन्हें उपहार में डार्क चॉकलेट दें। 

धनु- इस राशि के जातको का दिल प्यार भरा होता है। चाहे ये जुबान से इकरार में समय लगाएं लेकिन इनके हाव भाव प्यार दर्शाते हैं। 
इन्हें दिल के सिंबल वाली वस्तुएं उपहार में दें।  

मकर- इन्हें तिल से बनी हुई मिठाई गिफ्ट करें, ऐसा करने से साथी आप में तिल मात्र भी दोष नहीं देख पाएगा। रोमांस और मस्‍ती का भरपूर लुत्फ उठाएंगे।  

कुंभ- कुंभ राशि का अर्थ है घड़ा यानि कलश इसलिए आप इस राशि से संबंधित लोगों को कॉफी मग दें। आपके जीवन की गागर भी  प्रेम से भरी रहेगी।

मीन- इनका सिंबल मछली है इसलिए उन्हें ध्यान में रखते हुए प्रेम संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए फ्रेम उपहार में दें। जिसके अंदर आपकी और लव पार्टनर की तस्वीर हो। 

विंध्य प्रकाश पाण्डे
v.p.panday1990@gmail.com

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!