Vastu Tips: घर की इस दिशा में लगाएं मोमबत्ती, टल जाएगा घर-परिवार पर आया संकट

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 15 Jun, 2023 09:02 AM

vastu tips

वास्तु शास्त्र में हर छोटी से छोटी वस्तु के लिए वास्तु नियम निर्धारित किए गए हैं। चाहे फिर वो घर का नक्शा हो या फिर उसमें रखी कोई वस्तु। वास्तु शास्त्र के

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में हर छोटी से छोटी वस्तु के लिए वास्तु नियम निर्धारित किए गए हैं। चाहे फिर वो घर का नक्शा हो या फिर उसमें रखी कोई वस्तु। वास्तु शास्त्र के अनुसार रंग-बिरंगी मोमबत्तियां भी आपके लिए सौभाग्य ला सकती हैं। वैसे तो वास्तु शास्त्र में भाग्य को चमकाने के कई उपाय बताए गए हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में मौजूद मोमबत्तियां सुंदरता को बढ़ाने के साथ-साथ नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने का काम भी करती हैं। वास्तु के अनुसार कैंडल लगाने से भी परिवार पर आने वाला संकट टल जाता है। तो आइए ज्यादा देर न करते हुए जानते हैं कि रंग-बिरंगी मोमबत्तियों को किस दिशा में जलाना चाहिए-

PunjabKesari Vastu Tips

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें  

Vastu Tips for Candles मोमबत्तियों के लिए वास्तु टिप्स

Which colour candle should be placed किस रंग की लगाएं मोमबत्ती: बाजार में बहुत तरह के रंगों की मोमबत्तियां मिलती हैं। जिन्हें लगाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

Red candle लाल रंग की कैंडल: आकर्षण के लिए लाल रंग की मोमबत्ती जलाएं। इस रंग की मोमबत्ती से सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहेगी और इस दिशा में जलाई गई मोमबत्ती जीवन से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद करती है। लाल रंग की मोमबत्ती को हमेशा घर की दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए।

PunjabKesari Vastu Tips

Black candle काली मोमबत्ती: ज्यादातर काले रंग को शुभ नहीं माना जाता लेकिन वास्तु के अनुसार काले रंग की मोमबत्तियां आपके जीवन में सुरक्षा का संकेत देती हैं। घर से बुरी शक्तियों को दूर करने के लिए आपको घर के प्रवेश द्वार पर काली मोमबत्ती जरूर लगानी चाहिए। इसके साथ ही उत्तर दिशा में भी काले रंग की मोमबत्ती रखना अच्छा माना जाता है।

White Candle सफेद मोमबत्ती: सफेद रंग का काम जीवन में शांति और सद्भाव को बढ़ावा देना है। घर के पश्चिम और उत्तर-पश्चिम कोने में सफेद रंग की मोमबत्तियां जलानी चाहिए। ऐसा करने से घर में खुशियां बनी रहती हैं। इस रंग की मोमबत्ती लगाने से रास्ते में आने वाले संकट अपने आप दूर हो जाते हैं।

PunjabKesari Vastu Tips

Green Candle हरी मोमबत्ती: हरे रंग की मोमबत्ती धन के आगमन का संकेत देती है। इसलिए मोमबत्तियां लगाते समय हरे रंग की मोमबत्ती लगाना बिलकुल न भूलें। इसके साथ ही आग्नेय दिशा के कोने में हरे रंग की मोमबत्तियां जलाना अच्छा होता है।

PunjabKesari kundli

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!