Vastu Tips: अगर आप रखते हैं इस जगह झाड़ू तो तुरंत बदल दें दिशा

Edited By Updated: 03 Apr, 2024 08:00 AM

हिंदू धर्म में झाड़ू को मां लक्ष्मी का स्वरुप माना जाता है। वास्तु के अनुसार झाड़ू की दिशा हमारी घर की  दिशा बताती है। ऐसे में इसका सही दिशा में होना हमारे घर में सकारात्मक

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: हिंदू धर्म में झाड़ू को मां लक्ष्मी का स्वरुप माना जाता है। वास्तु के अनुसार झाड़ू की दिशा हमारी घर की  दिशा बताती है। ऐसे में इसका सही दिशा में होना हमारे घर में सकारात्मक उर्जा का संचार करता है। वहीं, अगर घर में झाड़ु अगर सही दिशा में न हो तो घर से बरकत जाने लगती है और नकारात्मक उर्जा हावी होने लगती है और ये ही नहीं हिंदू धर्म में झाड़ू को पैर लगाने को भी मना किया जाता है। ऐसे में कई लोग इसे अपने बेड के नीचे रख देते हैं लेकिन क्या ये सही है ? तो चलिए जानते हैं झाड़ू को बिस्तर के नीचे रखना चाहिए या नहीं। 

PunjabKesari Vastu Tips

सबसे पहले आपको बता दें, वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में ऐसी जगह झाड़ू रखनी चाहिए, जिससे झाड़ू पर किसी भी बाहरी व्यक्ति की नजर न पड़ें। ऐसे में लोग अक्सर झाड़ू को किचन में छिपाकर रखते हैं। वहीं कुछ लोग अपने बेडरूम के बिस्तर के नीचे ही रख देते हैं। 

बताते चलें, झाड़ू को मां लक्ष्मी का रूप माना गया है। ऐसे में झाड़ू को घर में साफ-सुथरा स्थान पर रखना चाहिए। झाड़ू के लिए वास्तु के हिसाब दिशा और कुछ स्थान सही बताए गए हैं, लेकिन बिस्तर के नीचे का स्थान ठीक नहीं माना गया है। आप बिस्तर के नीचे झाड़ू को रख रही हैं तो सावधान हो जाएं और ऐसा भूलकर भी न करें, क्योंकि इससे आपके घर का खुशी का माहौल चला जाएगा। अकसर देखा गया है जिन घरों में महिलाएं बिस्तर के नीचे झाड़ू रखती हैं उनके घर में हमेशा कलह का माहौल रहता है। 

PunjabKesari Vastu Tips

वास्तु की मानें तो झाड़ू को बिस्तर के नीचे रखने से माता लक्ष्मी का अपमान होता है और आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। यदि आप बिस्तर के नीचे झाड़ू रखती हैं तो आपका धन व्यर्थ के कामों में व्यय होता है और बिना वजह नुकसान हो सकते हैं। 

इसके अलावा वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में झाड़ू कभी नहीं रखनी चाहिए, किचन में झाड़ू और पोछे को रखना घर में अन्न की कमी को दर्शाता है। घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। 

PunjabKesari Vastu Tips

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में झाड़ू हमेशा दक्षिण दिशा में रखना लाभकारी माना जाता है। ऐसा करने से घर में दरिद्रता कभी नहीं आती और घर की खुशी बनी रहती है। 

वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी झाड़ू को उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखें  क्योंकि इस दिशा में झाड़ू रखने से घर में धन नहीं आता। इसलिए पश्चिम या दक्षिण दिशा में झाड़ू रखें। 

PunjabKesari Vastu Tips
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!