Edited By Sarita Thapa,Updated: 07 Sep, 2026 04:03 PM

भारतीय संस्कृति में रोजाना की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाली छोटी-मोटी चीजों के पीछे वास्तु शास्त्र और कई पौराणिक मान्याएं छिपी हुई है। इन्हीं में से एक रसोई या फर्श पर नमक का गिरना।
Why Salt Spilling Is Unlucky : भारतीय संस्कृति में रोजाना की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाली छोटी-मोटी चीजों के पीछे वास्तु शास्त्र और कई पौराणिक मान्याएं छिपी हुई है। इन्हीं में से एक रसोई या फर्श पर नमक का गिरना। अक्सर घर के बड़े-बुजुर्गों के मुंह से आम ही सुनने को मिलता है कि जमीन पर नमक मत गिरना, अपशकुन होता है। लेकिन आपने कभी सोचा है कि यह नमक के गिरने पर यह शब्द क्यों बोलता जाता है। तो आइए जानते हैं कि नमक गिरने को लेकर वास्तु शास्त्र और लोक मान्यताओं में क्या बाते बताई गई हैं।
ज्योतिषीय एवं वास्तु कारण
वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में नमक का संबंध चंद्रमा और शुक्र ग्रह से माना जाता है। नमक का सफेद रंग और नमकीन स्वाद इन दोनों ग्रहों की ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करता है। माना जाता है कि नमक का बार-बार जमीन पर गिरने से कुंडली और शुक्र कमजोर होते हैं और घर में मानसिक अशांति और धन की हानि हो सकती है। साथ ही परिवार के सदस्यों के बीच छोटी-छोटी बातों पर मतभेद, गुस्सा और क्लेश बढ़ने की संभावना रहती है।

वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक दृष्टिकोण
प्राचीन काल में नमक बनाना और उसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना काफी कठिन और खर्चीला काम था। नमक को एक मूल्यवान वस्तु माना जाता था, इसलिए इसे नुकसान से बचाने के लिए सतर्कता बरती जाती थी जो समय के साथ एक नियम बन गई। फर्श पर गिरे नमक में नमी के कारण चिपचिपाहट हो जाती है और इसे साफ करना मुश्किल होता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ