Vastu Tips : घर का वास्तु दोष दूर करने के लिए, इस दिशा में लगाएं राम दरबार की तस्वीर

Edited By Updated: 11 Jan, 2025 01:01 PM

vastu tips

Vastu Tips: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व है। अक्सर देखा जाता है कि लोग घरों में अपने इष्ट देवी-देवताओं की तस्वीर लगाते हैं लेकिन वास्तु के नियमों का पालन करना भूल जाते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व है। अक्सर देखा जाता है कि लोग घरों में अपने इष्ट देवी-देवताओं की तस्वीर लगाते हैं लेकिन वास्तु के नियमों का पालन करना भूल जाते हैं। जिसकी वजह से उनको कई दिक्कतों को झेलना पड़ता है। घर में श्री राम दरबार की तस्वीर लगाना शुभ होता है। श्री राम दरबार की पूजा रोजाना करनी चाहिए। वास्तु के अनुसार, घर में सही दिशा में राम दरबार की तस्वीर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं कि घर की किस दिशा में श्री राम दरबार की तस्वीर लगानी चाहिए।

PunjabKesari Vastu Tips

घर की इस दिशा में लगाएं राम दरबार की तस्वीर

वास्तु के अनुसार, अगर घर में पूजा स्थान नहीं हैं, राम दरबार की तस्वीर को लिविंग रूम की पूर्व दिशा में लगाएं। इस दिशा में तस्वीर लगाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और घर में आने वाले मेहमानों को भी सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है।

वास्तु के अनुसार, श्री राम दरबार की तस्वीर को हमेशा स्वच्छ और ऊंचे स्थान पर रखना चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष से निजात मिलती है। साथ ही शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

PunjabKesari Vastu Tips

राम दरबार की तस्वीर को घर मंदिर में पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इस दिशा में राम दरबार की मूर्ति या तस्वीर को लगाना बहुत शुभ माना जाता है। यह दिशा सकारात्मक ऊर्जा और शांति को आकर्षित करती है।

वास्तु के अनुसार, श्री राम दरबार की तस्वीर या मूर्ति को शयन कक्ष में लगाना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिशा में तस्वीर लगाने से देवताओं का सम्मान कम हो सकता है।

PunjabKesari Vastu Tips








 






 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!