भक्ति की अनोखी मिसाल, भगवान वेंकटेश्वर को 160 करोड़ के बेशकीमती आभूषण चढ़ाएगा श्रद्धालु

Edited By Updated: 22 Nov, 2026 08:45 AM

venkateswara temple news

एक श्रद्धालु ने तिरुपति स्थित भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में करीब 160 करोड़ रुपए मूल्य के 121 किलोग्राम सोने के आभूषण चढ़ाने का संकल्प लिया है।

अमरावती (एजैंसी): एक श्रद्धालु ने तिरुपति स्थित भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में करीब 160 करोड़ रुपए मूल्य के 121 किलोग्राम सोने के आभूषण चढ़ाने का संकल्प लिया है। सरकार और तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टी.टी.डी.) से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस चढ़ावे को विश्व प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर के इतिहास में किसी एक श्रद्धालु द्वारा दिया जाने वाला अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत दान बताया जा रहा है। 

इस चढ़ावे में 9 सैटों में व्यवस्थित 45 आभूषण शामिल होंगे। सूत्र ने बताया कि श्रद्धालु ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के साथ सभी आवश्यक विचार-विमर्श पूरे कर लिए हैं और वह मंदिर में ही मंदिर प्रशासन को ये आभूषण सौंपेगा।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!