Virgo 2024 full Horoscope: कन्या राशि वालों का सटीक राशिफल 2024

Edited By Prachi Sharma,Updated: 26 Dec, 2023 06:48 AM

आज हम बात करेंगे कि कन्या राशि के जातकों के लिए 2024 कैसा रहने वाला है। कन्या राशि के जातकों के लिए 2024 का वर्ष काफी बढ़िया रहने वाला है। गुरु और शनि इनकी कुंडली में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Virgo 2024 full Prediction: आज हम बात करेंगे कि कन्या राशि के जातकों के लिए 2024 कैसा रहने वाला है। कन्या राशि के जातकों के लिए 2024 का वर्ष काफी बढ़िया रहने वाला है। गुरु और शनि इनकी कुंडली में अच्छी स्थिति में चले जाएंगे। शनि छठे भाव में गोचर कर रहे हैं और  ये गोचर बहुत ही शुभ होता है। गुरु इनकी कुंडली में इस समय अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं। 30 अप्रैल को ये गोचर आपके पक्ष में आ जाएगा। राहु-केतु का गोचर आपके लिए शुभ नहीं है। राहु शनि की तरह और गुरु केतु-मंगल की तरह काम करता है। गुरु कुंडली में चार भावों के कारक होते हैं। धन, पंचम, और नौवां भाव उसके कारक भी गुरु होते हैं। जब ये शुभ भाव में आ जाएं और दशा भी गुरु की चल रही होगी। कन्या राशि के जातक सूर्य या मंगल की दशा में पैदा होते हैं। शनि इनकी कुंडली में योगा कारक ग्रह हैं। शनि पाँचवे और छठे के बढ़िया फल करेंगे। सुख और सप्तम स्थान का स्वामी शुभ गोचर में हो गया तो आपके लिए समय काफी ज्यादा बढ़िया रहेगा।

How will 2024 be for students स्टूडेंट्स के लिए कैसा रहेगा 2024
जो युवा पहली जॉब करना चाहते हैं उनके लिए समय बहुत ही बढ़िया है। गुरु की दृष्टि जा रही है दूसरे भाव के ऊपर। पहली जॉब यही से देखी जाती है। यदि आपकी राशि कन्या है और आप जॉब की तलाश में हैं तो निश्चित तौर पर आपको जॉब मिल सकती है। 31 दिसंबर को गुरु मार्गी हो जाएंगे। अष्टम में रहकर ये मंगल की राशि में दूसरे भाव को दृष्टि देंगे और तुला राशि को देखेंगे। जैसे ही गुरु नौवें भाव में गोचर करेंगे तब पंचम एक्टिवेट हो जाएगा। जो छात्र स्टडी कर रहे हैं उनके लिए समय काफी सही रहेगा। गुरु आपको बहुत बढ़िया रिजल्ट देखेंगे।

कन्या राशि के जातक जो सिंगल है तो आपको कोई पार्टनर मिल सकता है। जो वैवाहिक जातक संतान की चाह में हैं उन्हें भी कोई पार्टनर मिल सकता है।  

How will 2024 be for professionals प्रोफेशनल लोगों के लिए कैसा रहेगा 2024
कन्या राशि के जो जातक  प्रोफेशनल लाइफ में हैं उनके लिए समय बहुत बढ़िया रहेगा अप्रैल के बाद। अप्रैल से पहले आपको थोड़ी सी मेहनत करनी पड़ सकती है। गुरु जब भाग्य स्थान से गोचर करेंगे तो केंद्र का स्वामी कुंडली में सबसे शुभ गोचर में आकर चंद्रमा को देखेगा पांचवी दृष्टि से। इससे लाइफ में काफी ग्रोथ देखने को मिलती है। 8 महीने आपके लिए समय काफी बढ़िया रहेगा। शानि छठे में हैं। कर्म का भाग्य एक्टिवेट रहेगा इस वजह से जो लोग अपना कारोबार कर रहे हैं उनके लिए समय बहुत ही बढ़िया है। ये लोग काफी बुद्धिमान होते हैं। 1 जनवरी से समय बहुत बढ़िया रहेगा। शुक्र धन भाव के स्वामी हैं। शनि और केतु इसको प्रभावित नहीं करेंगे। चंद्रमा के ऊपर गुरु की दृष्टि है। राहु-केतु के ऊपर से चन्द्रमा का गोचर थोड़ा सा परेशानी वाला हो सकता है।

How will 2024 be for the elderly बुजुर्गों के लिए कैसा रहेगा 2024
बुजुर्ग इस समय शनि की दशा से गुजर रहे हैं। जो लोग शनि की दशा से गुजर रहे हैं उनको थोड़ा हेल्थ को लेकर ज्यादा ध्यान देना होगा। शनि छठे भाव में गोचर कर रहे हैं और अष्टम पर दृष्टि है। खान-पान का बेहद ध्यान रखें। शनि तीसरे भाव को देखेंगे। हड्डी से संबंधित कोई समस्या हो सकती है।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!