Weekly Tarot Horoscope (5.10.2026 से 11.10.2026): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Edited By Updated: 03 Oct, 2026 11:50 AM

weekly tarot horoscope

यह सप्ताह आपके लिए अपार ऊर्जा, सफलता और नई उम्मीदें लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी और पुराने अटके काम पूरे होंगे। परिवार में किसी शुभ समाचार के मिलने से खुशी का माहौल रहेगा।

मेष राशि
यह सप्ताह आपके लिए अपार ऊर्जा, सफलता और नई उम्मीदें लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी और पुराने अटके काम पूरे होंगे। परिवार में किसी शुभ समाचार के मिलने से खुशी का माहौल रहेगा। माता क सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन प्रातः सूर्य देव को जल अर्पित करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ दिशा: पूर्व
शुभ अंक: 1

वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता मिलाजुला रहने वाला है। करियर में स्थिरता और मजबूती देखने को मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। हालांकि, अपनी बातचीत में थोड़ा लचीलापन बनाए रखें।
उपाय: शुक्रवार के दिन छोटी कन्याओं को मिश्री या सफेद मिठाई बांटें।
शुभ रंग: सफेद 
शुभ दिशा: दक्षिण-पूर्व 
शुभ अंक: 6

मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह वीक शानदार रहने वाला है। रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह बेहद सुखद रहने वाला है। लव लाइफ और पार्टनरशिप वाले बिजनेस में मजबूती आएगी। निर्णय लेते समय दिल और दिमाग दोनों का संतुलन बनाकर चलें।
उपाय: पक्षियों को हरा बाजरा या दाना डालें।
शुभ रंग: हरा
शुभ दिशा: उत्तर
शुभ अंक: 5

कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह खास रहेगा। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में थोड़ा धैर्य रखना होगा। किसी अनजान डर या चिंता को अपने ऊपर हावी न होने दें। माता की सेहत का विशेष ध्यान रखें।
उपाय: सोमवार को शिवलिंग पर कच्चे दूध से अभिषेक करें।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ दिशा: उत्तर-पश्चिम 
शुभ अंक: 2

सिंह राशि
आपका आत्मविश्वास और धैर्य इस सप्ताह आपको बड़ी से बड़ी चुनौती से बाहर निकालेगा। बिजनेस में प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन क्रोध पर थोड़ा नियंत्रण रखें। इस राशि के छात्र  उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्लान बना सकते हैं।  
उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का नियमित पाठ करें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ दिशा: पूर्व
शुभ अंक: 9

कन्या राशि 
यह सप्ताह थोड़ा आत्म-विश्लेषण करने का है। काम के सिलसिले में जल्दबाजी करने के बजाय सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। पढ़ाई और रिसर्च से जुड़े लोगों के लिए समय बहुत अनुकूल है। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। संतान के भविष्य  को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा।  
उपाय: तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं और संध्या समय दीपक जलाएं।
शुभ रंग: नीला 
शुभ दिशा: उत्तर
शुभ अंक: 5

तुला राशि
यदि कोर्ट-कचहरी या लीगल मामलों में कोई निर्णय अटका हुआ था, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। लेन-देन में पूरी पारदर्शिता रखें। रिश्तों में ईमानदारी आपको नया मुकाम दिलाएगी।
उपाय: किसी जरूरतमंद को चावल या चीनी का दान करें।
शुभ रंग: चमकीला सफेद
शुभ दिशा: पश्चिम
शुभ अंक: 7

वृश्चिक राशि
किस्मत का पहिया आपके पक्ष में घूम रहा है। अचानक धन लाभ या करियर में कोई बड़ा सकारात्मक मोड़ आ सकता है। रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी, इसलिए मिले अवसरों का लाभ उठाएं।
उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान जी को चमेली के तेल का दीपक लगाएं।
शुभ रंग: गहरा लाल या मैरून
शुभ दिशा: दक्षिण
शुभ अंक: 8

धनु राशि 
जीवन में संतुलन और शांति बनी रहेगी। सेहत और वर्क-लाइफ बैलेंस बेहतर होगा। अध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों की ओर रुझान बढ़ेगा। विदेश यात्रा के इच्छुक लोगों को शुभ संकेत मिल सकते हैं।
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और माथे पर चंदन का तिलक लगाएं।
शुभ रंग: पीला
शुभ दिशा: उत्तर-पूर्व 
शुभ अंक: 3

मकर राशि 
मकर राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता अच्छा रहने वाला है। पैसों का सोच-समझकर निवेश करें। काम का तनाव थोड़ा ज्यादा हो सकता है, इसलिए सेहत का ख्याल रखें। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। बाहर के खाने से परहेज करें। 
उपाय: शनिवार को काले तिल और सरसों का तेल दान करें।
शुभ रंग: नेवी ब्लू
शुभ दिशा: पश्चिम
शुभ अंक: 4

कुंभ राशि
यह आपके लिए उम्मीदों और खुशियों से भरा सप्ताह है। आपकी क्रिएटिविटी और विचार लोगों को आकर्षित करेंगे। लंबे समय से चल रही किसी मानसिक चिंता से मुक्ति मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोग किसी नई पार्टी में शामिल हो सकते हैं। वाहन चलाते समय लापरवाही न करें। 
उपाय: शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।
शुभ रंग: बैंगनी या नीला
शुभ दिशा: पश्चिम
शुभ अंक: 8

मीन राशि
आपकी अंतरात्मा इस सप्ताह बहुत मजबूत रहेगी। कोई भी फैसला लेते समय अपनी छठी इंद्रिय की सुनें। गुप्त योजनाओं में सफलता मिलेगी, लेकिन अपनी बातें हर किसी से शेयर न करें। इस राशि के युवा किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापारह कर सकते हैं।
उपाय: गुरुवार को चने की दाल और हल्दी का दान करें।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ दिशा: उत्तर-पूर्व 
शुभ अंक: 3

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!