Edited By Sarita Thapa,Updated: 29 Aug, 2026 06:59 PM
इस सप्ताह मेष राशि के जातकों के प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। यदि पिछले कुछ दिनों से आपके और पार्टनर के बीच किसी बात को लेकर तनाव या अनबन चल रही थी, तो इस हफ्ते बातचीत के जरिए वह पूरी तरह सुलझ जाएगी।
मेष राशि
इस सप्ताह मेष राशि के जातकों के प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। यदि पिछले कुछ दिनों से आपके और पार्टनर के बीच किसी बात को लेकर तनाव या अनबन चल रही थी, तो इस हफ्ते बातचीत के जरिए वह पूरी तरह सुलझ जाएगी। सिंगल जातकों के जीवन में किसी खास इंसान की एंट्री हो सकती है, जिससे आपकी पुरानी भावनाएं दोबारा जाग उठेंगी।
लव टिप: पार्टनर के साथ बैठकर अपने भविष्य की योजनाओं और सपनों के बारे में खुलकर बातचीत करें।
वृष राशि
वृष राशि के प्रेम जीवन में इस हफ्ते स्थिरता और मिठास बनी रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच का रिश्ता और अधिक गहरा होगा। आप एक-दूसरे के साथ बेहतरीन और सुकून भरा समय बिताएंगे। सिंगल जातकों को किसी मित्र के जरिए नया जीवनसाथी मिल सकता है।
लव टिप: पार्टनर के व्यक्तिगत और पेशेवर फैसलों का बिना किसी शर्त के समर्थन करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह प्रेम के मामले में मिलाजुला लेकिन सुखद रहेगा। शुरुआती दिनों में काम की व्यस्तता के कारण आप पार्टनर को अधिक समय नहीं दे पाएंगे, जिससे थोड़ी कड़वाहट आ सकती है। एक-दूसरे पर विश्वास बढ़ाना आपके रिश्ते के लिए सबसे जरूरी रहेगा।
लव टिप: व्यस्तता के बीच भी दिन में एक-दो बार प्यार भरा कॉल या मैसेज जरूर करें।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता बेहद भावुक और रोमांटिक रहने वाला है। आप अपने पार्टनर के प्रति काफी संवेदनशील रहेंगे और उनकी हर छोटी-बड़ी जरूरत का ख्याल रखेंगे। शादीशुदा लोगों के बीच प्यार और सामंजस्य बढ़ेगा। सिंगल क्रश को अपने दिल की बात रहने का प्रयास करेंगे।
लव टिप: अपने रिश्ते में पूर्ण ईमानदारी बनाए रखें और साथी से कोई बात न छिपाएं।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने प्रेम संबंधों में थोड़ा धैर्य और संयम बरतने की आवश्यकता है। छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से बचें, क्योंकि आपका कड़ा रवैया पार्टनर को आहत कर सकता है। सप्ताह के मध्य में किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है, जिसे केवल ठंडे दिमाग से सुलझाया जा सकता है।
लव टिप: अतीत की कड़वी बातों को पूरी तरह भूलकर वर्तमान के पलों का आनंद लें।
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए यह सप्ताह खुशियों से भरा रहेगा। आप और आपका पार्टनर एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझेंगे। यदि रिश्ते में काफी समय से बोरियत महसूस हो रही थी, तो इस हफ्ते उसमें एक नया उत्साह और ताजगी देखने को मिलेगी। सिंगल लोगों के लिए कोई नया रिश्ता आ सकता है।
लव टिप: पार्टनर की ज़रूरतों और भावनाओं को समझने के लिए थोड़ा धैर्य और संवेदनशीलता दिखाएं।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह प्रेम जीवन में संतुलन बनाए रखना बेहद आवश्यक रहेगा। आप अपने रिश्ते में किसी भी प्रकार का मतभेद नहीं चाहेंगे, लेकिन पार्टनर की अपेक्षाएं थोड़ी बढ़ सकती हैं। जल्दबाजी में कोई भी बड़ा निर्णय न लें। सप्ताह का उत्तरार्ध आपके रिश्ते में ढेरों खुशियां लेकर आएगा।
लव टिप: इस हफ्ते एक अच्छी कैंडललाइट डिनर डेट या लॉन्ग ड्राइव प्लान करके क्वालिटी टाइम बिताएं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद पैशनेट और ऊर्जावान रहेगा। आपके और आपके साथी के बीच का आकर्षण और गहरा होगा। शादीशुदा जोड़ों के जीवन में मधुरता बनी रहेगी और वे भविष्य की योजनाओं पर साथ मिलकर विचार करेंगे। सिंगल जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में ही कोई आकर्षक व्यक्ति पसंद आ सकता है।
लव टिप: अपने पुराने कड़वे अनुभवों या अतीत की बातों को वर्तमान रिश्ते पर हावी न होने दें। आज में जिएं।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह प्रेम और रोमांस से भरपूर रहेगा। जो जातक सिंगल हैं, उन्हें किसी सामाजिक समारोह या यात्रा के दौरान अपना मनपसंद साथी मिल सकता है। जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, उनके बीच आपसी समझ और विश्वास मजबूत होगा। आप अपने पार्टनर के साथ खुलकर अपने भविष्य के सपनों और इच्छाओं के बारे में चर्चा कर सकते हैं।
लव टिप: अपने रिश्ते में पूरी ईमानदारी बरतें और पार्टनर से कोई भी बात न छिपाएं। भरोसे को टूटने न दें।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को इस हफ्ते अपने पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन के बीच संतुलन बनाने में थोड़ी कठिनाई हो सकती है। काम के भारी दबाव के चलते आप पार्टनर को पूरा समय नहीं दे सकेंगे, जिससे उनका मूड खराब हो सकता है। ऐसे में आपको समझदारी से काम लेना होगा और अपने साथी को विश्वास में लेना होगा कि वे आपके लिए कितने महत्वपूर्ण हैं।
लव टिप: अपने कड़े रवैये को छोड़ें और पार्टनर की छोटी-छोटी उपलब्धियों की तारीफ करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के प्रेम जीवन में इस सप्ताह नयापन और ताजगी देखने को मिलेगी। आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर कुछ नया और रोमांचक करने का प्रयास करेंगे। आपकी बौद्धिक बातें आपके साथी को खूब पसंद आएंगी, जिससे आपसी लगाव और बढ़ेगा। शादीशुदा जातक अपने ससुराल पक्ष के साथ किसी सुखद यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे पारिवारिक रिश्ते भी मजबूत होंगे।
लव टिप: अपने पार्टनर के सपनों और उनके फैसलों का बिना किसी हिचकिचाहट के खुलकर समर्थन करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह भावनात्मक दृष्टिकोण से बेहद सुकूनदायक और खुशनुमा रहेगा। आपकी संवेदनशीलता और प्यार भरा स्वभाव आपके पार्टनर का दिल जीत लेगा। यदि आपके रिश्ते में पुरानी कोई दूरियां थीं, तो वे इस हफ्ते पूरी तरह मिट जाएंगी। शादीशुदा लोगों के बीच प्यार और आपसी तालमेल चरम पर रहेगा, जिससे घर का माहौल खुशहाल बना रहेगा।
लव टिप: अपने साथी के साथ बैठकर अपने भविष्य की योजनाओं, लक्ष्यों और उम्मीदों पर खुलकर चर्चा करें।