Weekly numerology (26th february- 3rd march): जन्मतिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 26 Feb, 2024 12:05 PM

weekly numerology

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी मंदी रहेगी। आलस्य के

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी मंदी रहेगी। आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा। मां के साथ किसी प्रकार की अनबन होने की भी संभावना बनती है। अपने क्रोध पर काबू रखें। अन्यथा परिस्थितियों को अपने ही विरुद्ध कर लेंगे। छोटे बहन-भाइयों के साथ मनमुटाव हो सकता है। मानसिक चिंताएं और अनिंद्रा की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। हालांकि सप्ताह के मध्य से आगे का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। किसी नए काम में भी निवेश करने की योजना बनाएंगे। अपनी जिम्मेदारियां समय से पूरा करके सफलता हासिल करेंगे। सप्ताह के अंत का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा।
उपाय:- सरसों के तेल में छाया दर्शन कर शनि मंदिर में दान करें। दूध में हल्दी डालकर सेवन करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कोर्ट-कचहरी के मामले सामने आ सकते हैं। पैरों में दर्द की समस्या परेशानी का कारण बन सकती है। अपने उतावलेपन में आकर कोई ऐसा निर्णय न लें,  जिसके कारण बाद में पछताना पड़े। परिस्थितियों को देखकर और सोच-समझ कर ही कोई फैसला लें। बुधवार के दिन कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों के साथ कुछ मतभेद होने की संभावना बनती है। हालांकि अपने स्वाभिमान के लिए डटे रहना पसंद करेंगे। सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। नई जिम्मेदारियां बखूबी निभा पाने की क्षमता महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को मेधावी मिलने के योग बनते हैं।
उपाय:- यथा संभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में थोड़ी मेहनत ज्यादा करनी होगी हालांकि सफलता मिलने की संभावना ही बनती है। मंगलवार के दिन यात्रा करने के योग बनते हैं। वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। बुधवार के दिन अधिक मेहनत करके कामयाबी हासिल करेंगे। किसी नई जिम्मेदारी का बोझ आपके कंधों पर आ सकता है। सप्ताह के अंत का समय भी आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए सप्ताह के अंत का समय अच्छा रहेगा। विद्यार्थी भी अपनी आगे की पढ़ाई को लेकर योजना बनाएंगे। किसी बड़े व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी।
उपाय:- पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में लाभ होने के योग बनते हैं। भावनाओं में आकर इस सप्ताह कोई निर्णय न लें अन्यथा लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल कर नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। दोस्तों के साथ किसी प्रकार की अनबन होने की संभावना बनती है। सरकारी कामों में अभी निवेश न करें। सप्ताह के अंत का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चे विदेशी शिक्षा को प्राप्त करने का मन बना सकते हैं।
उपाय :- दुर्गा चालीसा का पाठ करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कुछ अनचाहे खर्चों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। स्वभाव में गंभीरता उत्पन्न होने की संभावना बनती है। अपने क्रोध पर काबू रखें अन्यथा परिस्थितियां विपरीत हो सकती हैं। हालांकि सप्ताह के मध्य से आगे का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी नए काम की जिम्मेदारी के कारण व्यस्त रहेंगे। नकदी धन खर्च होगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। सप्ताह के अंत का समय व्यापार से जुड़े हुए लोगों के लिए भी अच्छा रहेगा। व्यावसायिक स्तर पर प्रमोशन पर पैसा निवेश करेंगे।
उपाय:- काली उड़द की दाल जल प्रवाह करें। छोटी कन्या को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में मकान खरीदने की योजना बनाएंगे लेकिन आलस्य के कारण काम की गति थोड़ी धीमी रहेगी। मंगलवार के दिन घर में किसी मंगल कार्य का आयोजन हो सकता है। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाकर समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। सप्ताह के मध्य में किसी प्रकार की त्वचा विकार उत्पन्न होने की संभावना बनती है। जीवनसाथी और घर के बड़ों के मध्य कुछ अनबन हो सकती है। सप्ताह के अंत का समय व्यावसायिक स्तर पर ज्यादा सक्रिय रहेगा।
उपाय:- गाय को हरा चारा खिलाएं। शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आलस्य के कारण अपने किसी महत्वपूर्ण काम को आने वाले समय पर डाल सकते हैं। छोटे बहन-भाइयों के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। अपने क्रोध पर काबू रखें अन्यथा लड़ाई-झगड़े की संभावनाएं भी बनती है। बुधवार का दिन आपके लिए पहले से बेहतर रहेगा। पिता से मिली सलाह लाभदायक रहेगी। मन थोड़ा विचलित रहेगा। क्या करें और क्या न करें के मध्य परेशान हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मानकर चलना आपके लिए लाभदायक रहेगा। दर्शनशास्त्र से जुड़े हुए लोगों के लिए भी रविवार का दिन अच्छा रहेगा।
उपाय:- काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। यथा संभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। काफी समय से रुके हुए किसी काम को पूरा करके बेहतर महसूस करेंगे। हालांकि अपनी ऊर्जा को किसी अनुभवी मार्गदर्शन से सही दिशा में लगाकर उत्तम परिणाम प्राप्त करने की कोशिश करें। सरकारी कामों में अभी विलंब का सामना करना होगा। कार्यक्षेत्र पर भी उच्च अधिकारियों के साथ किसी प्रकार के मतभेद होने की संभावना बनती है। सप्ताह के अंत में निजी जरूरत पर नकदी धन खर्च होगा। काम के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
उपाय:- शनि चालीसा का पाठ करें। घर में कोई खराब जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। हालांकि सोमवार के दिन आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा। कार्य की गति थोड़ी धीमी बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर किसी कर्मचारी वर्ग के व्यक्ति के साथ अनबन होने की संभावना भी बनती है। हालांकि सप्ताह में आगे का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी समाज सेवा के कार्य में भी भागीदार बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। नौकरी की तलाश में लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। सप्ताह के अंत में अपने कामकाज को आगे बढ़ने का विचार बनाएंगे।
उपाय:-  माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। शनि चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!