Edited By Niyati Bhandari,Updated: 20 Oct, 2025 01:00 AM

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति के नजरिए से समय अनुकूल है। कारोबार में भी तरक्की के योग बनते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। हालांकि बुधवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। भावनाओं में आकर किसी से कोई बात न करें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य का समय निजी जीवन के नजरिया से अच्छा रहेगा। सप्ताह के अंत में यात्राओं के योग बनते हैं। संतान से कोई शुभ समाचार मिलेगा। रविवार के दिन आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा।
उपाय: यथासंभव चांदी के पात्र में जल पीएं। शिव चालीसा का पाठ करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा। बच्चों को परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होने की संभावनाएं बनती है। नौकरी में भी पदोन्नति के योग बनते हैं। बुधवार के दिन अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। सप्ताह के मध्य में कुछ परिवर्तन सामने आ सकते हैं। सूझबूझ के साथ लिए हुए निर्णय आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। सप्ताह के अंत में सेहत का ख्याल रखें। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की संभावनाएं भी बनती हैं।
उपाय:- यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज को आगे बढ़ाने की योजना बना सकते हैं। मंगलवार का दिन आपके लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा, समय का सदुपयोग करके अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें। सप्ताह के मध्य में सेहत का ख्याल रखें। सांस से संबंधित तकलीफ होने की संभावना बनती है। अपने कामकाज में कुछ परिवर्तन करने की कोशिश भी करेंगे। सप्ताह के अंत में किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। मेहनत के साथ किए हुए कार्य सफलता दिलवा सकते हैं इसलिए मेहनत से मन न चुराएं।
उपाय:- दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम थोड़े मध्यम गति वाले रहेंगे। इस सप्ताह भावनाओं में आकर कोई फैसला लेने से बचें। अधिकतर क्या करें और क्या न करें की स्थिति में घिरा हुआ महसूस करेंगे। मंगलवार के दिन किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। बुधवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा। विदेशी काम से लाभ होने की संभावनाएं बनती हैं। सप्ताह के मध्य में निजी जीवन के नजरिया से समय ठीक रहेगा। शनिवार के दिन की गई यात्राएं लाभदायक रहेंगी।
उपाय :- फिटकरी से दांत साफ करें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक पांच वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति के नजरिए से भी समय अनुकूल है। बुधवार के दिन विदेशी काम से लाभ होने की संभावना बनती है। विदेशी तकनीक अपना कर भी अपने कारोबार को आगे बढ़ाने का विचार बनाएंगे। सप्ताह के मध्य में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में मां-बेटी के संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी। कुछ अनचाहे खर्च आपका बजट ऊपर नीचे कर सकते हैं।
उपाय:- शिव चालीसा का पाठ करें। छोटी कन्या को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम थोड़े मध्यम गति वाले रहेंगे। इस सप्ताह भावनाओं में आकर फैसला लेने से बचें। जीवनसाथी और घर के बड़ों के मध्य एक तनाव की स्थिति बन सकती है, सूझबूझ के साथ ही कोई फैसला लें। सप्ताह के मध्य का समय फैशन डिजाइन और कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। सप्ताह के अंत में यात्राओं के योग बनते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी भी कुछ निर्णय लेने की कोशिश करेंगे।
उपाय:- शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में मां के साथ किसी बात पर मतभेद होने की संभावना बनती है हालांकि सप्ताह के आगे का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। मंगलवार के दिन शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। बुधवार के दिन अकस्मात किसी रुके हुए काम को गति मिलेगी। सप्ताह के मध्य में निजी जीवन के नजरिया से समय अनुकूल रहेगा। शनिवार के दिन स्थानांतरण चाहने वाले लोग आवेदन कर सकते हैं।
उपाय:- चावल का दान मंदिर में करें। शिव चालीसा का पाठ करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में भावनाओं में आकर कोई फैसला लेने से बचें। मंगलवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने कामकाज को आगे बढ़ाने का विचार बनाएंगे। बुधवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा। विदेशी काम से लाभ होने की संभावना बनती है। सप्ताह के मध्य में खर्च अधिक बने रहेंगे। सप्ताह के अंत में कुछ अनचाही यात्राएं सामने आ सकती हैं। रविवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
उपाय:- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। बृहस्पतिवार का उपवास करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। मंगलवार के दिन सरकारी काम पूरे होने की संभावनाएं बनती हैं। हालांकि बुधवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी अनैतिक कार्य से दूरी बनाकर रखें। सप्ताह के मध्य में घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। सप्ताह के अंत में संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंताएं बनी रहेंगी। जमीन- जायदाद संबंधी मामले भी सामने आ सकते हैं।
उपाय:- घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com