जानें, क्यों मूलांक 1, 4 और 9 के जातकों पर होती है मां काली की विशेष कृपा ?

Edited By Updated: 17 Apr, 2026 02:16 PM

why numerology 1 4 and 9 are under maa kali protection

अंक ज्योतिष के अनुसार, हर एक मूलांक के लोगों का अपना स्वामी ग्रह होता है और अपना ईष्ट देवी या देवता होता है। लेकिन कुछ मूलांक ऐसे हैं, जिन पर माता काली की विशेष कृपा होती है।

Numerology Secrets : अंक ज्योतिष के अनुसार, हर एक मूलांक के लोगों का अपना स्वामी ग्रह होता है और अपना ईष्ट देवी या देवता होता है। लेकिन कुछ मूलांक ऐसे हैं, जिन पर माता काली की विशेष कृपा होती है। माता काली को प्रचंड शक्ति का प्रतीक माना जाता है। जब बात 1,4, 9 मूलांक की आती है, तो ये मां काली की उस ऊर्जा से जुड़ता है जो विनाश के जरिए सृजन करती है। इस मूलांक के लोगों की भीड़ में अगल पहचान होती है। इस मूलांक के लोगों को दिव्य ऊर्जा से भी जोड़ा जाता है। तो आइए विस्तार से जानते हैं इन मूलांक के लोगों के बारे में-

Numerology Secrets

मूलांक 1
जिनका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका स्वामी सूर्य है। सूर्य प्रकाश और नेतृत्व का प्रतीक है, लेकिन मां काली की ऊर्जा इन्हें वह तेज देती है जिससे ये अधर्म और गलत के खिलाफ खड़े हो सकें। इस मूलांक के लोग बहुत साहसी और निडर होते हैं। ये किसी के अधिन काम करना पसंद नहीं करते और ये अपनी हार को भी सफलता में बदलने का ज्जबा रखते हैं।   

Numerology Secrets

मूलांक 4
जिनका जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है का स्वामी राहु है। राहु को अक्सर क्रांतिकारी और लीक से हटकर चलने वाला ग्रह माना जाता है। मां काली राहु के दोषों को नियंत्रित करती हैं और उसकी ऊर्जा को सही दिशा देती हैं। ये माता काली की तरह ही बहादुर होते हैं। यह किसी का भी झूठ बड़ी आसनी से पकड़ लेते हैं। मुश्किलों में भी न घबराने की क्षमता को इनकी सबसे बड़ी ताकत माना जाता है।  

मूलांक 9
जिनका जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है का स्वामी मंगल है। मंगल युद्ध और साहस का देवता है। मां काली को मंगल की अधिष्ठात्री माना जाता है। ये किसी भी काम को पूरा करने में हमेशा आगे ही रहते हैं। किसी की मदद करने के लिए यह लोग किसी भी हद को पार कर सकते हैं। अचानक आने वाले संकटों से लड़ने की ताकत इन्हें काली की ऊर्जा से ही मिलती है।

Numerology Secrets

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!