Edited By Niyati Bhandari,Updated: 20 Apr, 2026 11:21 AM

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) इस सप्ताह प्रेम की स्वतंत्रता और स्पर्श आपके जीवन को एक नया आयाम देंगे। कपल्स को
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) इस सप्ताह प्रेम की स्वतंत्रता और स्पर्श आपके जीवन को एक नया आयाम देंगे। कपल्स को ओवरथिंकिंग छोड़कर सरल बनने की अवश्यकता है। एक रहस्यमय आकर्षण सिंगल के सुख-चैन को प्रभावित करेगा।
उपाय: कोई नया पौधा लगाएं या पौधों की सेवा करें।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) कपल्स के लिए हंसी-मजाक और खुलापन रिश्ते में नई जान फूंकेगा। इस हफ्ते आप खुद को प्रेम के दीवानों की फेहरिस्त में पाएंगे। सिंगल्स के आसपास कोई ऐसा है जिसका जुनून मौन है।
उपाय: दो बादाम भिगोकर किसी स्त्री को दान करें।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) कपल्स के बीच कुछ पुराने राज या असुरक्षा की भावना आ सकती है, जिसे धैर्य से संभालना होगा। अनजाने में ही सही, सिंगल किसी को अपनी ओर खींच रहे हैं जो हमेशा के लिए आपका होने वाला है।
उपाय: नीले रंग की कोई वस्तु अपने पास रखें।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) साथी की किसी बहुत ही सामान्य बातचीत में प्रेम की गहरी परतें छिपी होंगी, इसलिए अपनी नजरें पारखी रखें। मैरिड कपल्स अहं की दीवार को गिरा दें। एक छोटा सा सॉरी आपके रिश्ते में फिर से मधुरता भर देगा और आप रोमांस का भरपूर आनंद ले पाएंगे।
उपाय: चुपचाप किसी व्यक्ति को कुछ मीठा खिला दें।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) प्रेम जीवन में स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन कुछ रहस्यमयी बातें आपके प्रेम का मजा दोगुना कर देंगी। कोई आपके बेहद करीब है, जो अपने दिल की बात कह नहीं पा रहा है, बस उस चिंगारी को सुलगाने की जरूरत है।
उपाय: हरे रंग के वस्त्र या रूमाल का प्रयोग करना आपके लिए शुभ होगा।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) इस सप्ताह आपके प्रेम जीवन में भावनाओं का सैलाब आने वाला है। कपल्स के लिए भावुक बातचीत का दौर रहेगा, जो आपके बॉन्ड को और भी मजबूत बना देगा। सच्चा प्रेम सिंगल की राह देख रहा है।
उपाय: अपने हाथों से किसी पक्षी को दाना जरूर डालें।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) कपल्स के लिए यह समय मिलकर नए सपने बुनने का है, जिससे रिश्ते में नयापन आएगा। सिंगल्स को किसी के साथ तीव्र भावनात्मक जुड़ाव महसूस होगा, लेकिन सावधानी से आगे बढ़ें।
उपाय: आईने में खुद को देखकर कहें मैं सक्षम हूं, बिगड़े काम बनने लगेंगे।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आपकी लव ऊर्जा इस सप्ताह थोड़ी उलझी हुई रह सकती है, प्रेम जीवन को पटरी पर आने में वक्त लगेगा। सिंगल्स को पुराना प्रेम संकेत दे सकता है, लेकिन कोई भी फैसला सोच-समझकर ही लें।
उपाय: खुश रहें और प्रेम बांटते रहें।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आपकी खुद की दुविधा ही पार्टनर को भ्रमित कर रही है, स्पष्टता के लिए खुद से सवाल पूछें। सिंगल्स का मन दो लोगों के बीच फंसा रह सकता है, निर्णय लेने में देरी न करें अन्यथा कुछ ऐसा हो सकता है, जो सोच से परे होगा।
उपाय: 5 चावल के दाने लाल कपड़े में बांधकर अपने पास रखें।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) इस सप्ताह आपकी लव ऊर्जा एक धीमी आंच पर पकते रिश्ते की तरह है, जो धीरे-धीरे आपको रोमांस के चरम सुख तक ले जाएगी। सिंगल के पुराने क्रश से दोबारा जुड़ने के योग हैं, लेकिन भावनाओं पर लगाम रखना जरूरी है।
उपाय: शिवलिंग पर 1 सप्ताह तक फूल अर्पित करें।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) कपल्स को इस हफ्ते थोड़ा समय अकेले बिताने की जरूरत है, क्योंकि दूरी कभी-कभी प्रेम को और गहरा बना देती है। सोशल मीडिया पर कोई सिंगल से चुपके-चुपके प्रभावित हो रहा है।
उपाय: एक सफेद फूल बहते जल में प्रवाहित करें।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आपकी लव ऊर्जा इस सप्ताह काफी स्वप्निल और थोड़ी भ्रमित रह सकती है। यदि सिंगल को सपनों में कोई चेहरा बार-बार दिख रहा है, तो उसका अर्थ काफी गहरा है, उसे नजरअंदाज न करें।
उपाय: दाएं हाथ में थोड़ा कपूर रगड़ कर सूंघें, इससे नकारात्मकता दूर होगी।