Edited By Niyati Bhandari,Updated: 13 Apr, 2026 11:14 AM

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत थोड़ी उतार-चढ़ाव भरी रह सकती है। अहंकार में आकर किसी के साथ गलत व्यवहार न...
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत थोड़ी उतार-चढ़ाव भरी रह सकती है। अहंकार में आकर किसी के साथ गलत व्यवहार न करें, अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में समय निजी जीवन के इर्द-गिर्द अधिक व्यतीत होगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। हालांकि आलस्य के कारण काम में मन कम लगेगा। सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। पुरानी बातों को छोड़कर अपने कार्य पूरे करने का प्रयास करें, ताकि भविष्य में लाभ मिल सके।
उपाय: घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। गायत्री मंत्र का जाप करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम थोड़े मध्यम गति वाले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में परिस्थितियां अस्थिर रह सकती हैं। विदेशी कार्यों में निवेश करने से फिलहाल बचें। जीवनसाथी के साथ संबंधों में थोड़ी अनबन हो सकती है। सप्ताह के मध्य में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। मन उदास रह सकता है और किसी कार्य में रुचि कम होगी। मानसिक तनाव भी संभव है। सप्ताह के अंत में ऊर्जा और उत्साह में वृद्धि होगी। पिता की सलाह से कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है।
उपाय:- गुड़ और शहद का सेवन करें। जल का अपव्यय न करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में बच्चों का रुझान विदेशी शिक्षा की ओर हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। सप्ताह के मध्य में कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। परिश्रम से किए गए कार्य पूरे होंगे। समय का सदुपयोग करें। सप्ताह के अंत में किसी सरकारी कार्य में लाभ मिलने की संभावना है।
उपाय:- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। कोई अनैतिक काम न करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अच्छी रहेगी। कार्य करने के तरीके में बदलाव आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। यात्राएं सफल रहेंगी। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में भी लाभ हो सकता है। सप्ताह के अंत में पुलिस या कानूनी मामलों से दूरी बनाए रखें और छोटे भाई-बहनों के साथ विवाद से बचें।
उपाय :- सरस्वती मां की आराधना करें। कोई गलत या अनैतिक कार्य न करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। फैशन, डिजाइन आदि क्षेत्रों से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। विदेश से संबंधित कार्यों में प्रगति हो सकती है, लेकिन कोई भी अंतिम निर्णय सोच-समझकर लें। सप्ताह के मध्य में पारिवारिक संबंध मधुर रहेंगे, हालांकि कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। सप्ताह के अंत में जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है।
उपाय:- दुर्गा चालीसा का पाठ करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन अच्छे रहेंगे। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। नई तकनीकों को अपनाकर कार्य में वृद्धि कर सकते हैं। विवाह योग्य जातकों को प्रस्ताव मिल सकते हैं। सप्ताह के मध्य में जीवनसाथी के साथ घूमने की योजना बन सकती है। जमीन या संपत्ति खरीदने का विचार भी बन सकता है। सप्ताह के अंत में घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन संभव है।
उपाय:- गायत्री मंत्र का जाप करें। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर रखें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। विदेशी कार्यों से लाभ मिलने की संभावना है। बच्चों का झुकाव विदेशी शिक्षा की ओर हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बदलाव आपके लिए लाभदायक रहेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सप्ताह के अंत में पुराने कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। रविवार का दिन आपके लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा और सरकारी कार्यों में लाभ मिल सकता है।
उपाय:- माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। गुड़ का सेवन करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में यात्रा की योजना बन सकती है। कुछ अनावश्यक खर्च सामने आ सकते हैं। निजी जरूरतों पर भी खर्च बढ़ेगा। सप्ताह के मध्य में व्यस्तता बनी रहेगी। शुक्रवार का दिन थोड़ा धीमा रह सकता है, लेकिन लाभ के योग भी बनेंगे। सप्ताह के अंत में विवादों से दूर रहें और क्रोध पर नियंत्रण रखें।
उपाय:- शनि चालीसा का पाठ करें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कुछ अचानक परिवर्तन हो सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे और घूमने की योजना बन सकती है। यात्रा के दौरान सावधानी रखें। सप्ताह के अंत में समय अनुकूल रहेगा। दोस्तों से सहयोग मिलेगा और बच्चों का रुझान खेलकूद की ओर रहेगा।
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com