Edited By Sarita Thapa,Updated: 28 May, 2026 12:16 PM
मेष राशि वालों के लिए जून का महीना बेहद रचनात्मक और आर्थिक लाभ देने वाला रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए जून का महीना बेहद रचनात्मक और आर्थिक लाभ देने वाला रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। इस राशि के युवा किसी दोस्त के साथ मिलकर नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। सेहत के लिहाज से यह माह मिलाजुला रहने वाला है।
उपाय: हनुमान जी को बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं।
शुभ रंग: लाल
शुभ दिशा: पूर्व
शुभ अंक: 9
वृषभ राशि
जून का महीना वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। सुख-सुविधाओं से जुड़े बिजनेस में बड़ा मुनाफा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर मनचाही जगह हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। कोई कीमती उपहार मिल सकता है। सेहत को लेकर मन थोड़ा परेशन रहेगा।
उपाय: मां लक्ष्मी को मिश्री और मखाने का भोग लगाएं।
शुभ रंग: नीला
शुभ दिशा: उत्तर
शुभ अंक: 2
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए जून का मंथ खास रहने वाला है। किसी को दिया हुआ उधार पैसा वापस मिल सकता है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। माता की सेहत को लेकर मन परेशान चिंतित रहेगा।
उपाय: तांबे के लोटे में जल भरकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दें।
शुभ रंग: सुनहरा और पीला
शुभ दिशा: पूर्व-दक्षिण
शुभ अंक: 1
कर्क राशि
जून का माह कर्क राशि के जातकों के लिए बेहतर रहने वाला है। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जाएंगे। कार्यक्षेत्र में किसी काम को पूरा करने के लिए सहकर्मियों की मदद लेनी पड़ सकती है। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। घर के किसी सदस्य को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। माह के आखिर में आंखों की जलन की समस्या से परेशान रहेंगे।
उपाय: माता-पिता की सेवा करेंय़
शुभ रंग: हरा
शुभ दिशा: उत्तर
शुभ अंक: 4
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए जून का महीना सफलता की नई ऊंचाइयों को छूने वाला है। 'द सन' कार्ड आपके जीवन में नई ऊर्जा, प्रसिद्धि और मान-सम्मान लेकर आ रहा है। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो बड़े ऑफर मिल सकते हैं। सरकारी काम या कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने के योग हैं।
उपाय: शिव जी के मंदिर जाएं।
शुभ रंग: सुनहरा और नारंगी
शुभ दिशा: पूर्व
शुभ अंक: 1
कन्या राशि
करियर के लिहाज से यह महीना आपके लिए शानदार रहने वाला है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और सीनियर्स आपके काम की सराहना करेंगे। नौकरी में प्रमोशन या सैलरी बढ़ने के योग हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। घरेलू मामलों को सुलझाने में जीवनसाथी की मदद मिलेगी। बदलते मौसम के कारण थोड़ी सुस्ती महसूस हो सकती है।
उपाय: पक्षियों को दाना डालें।
शुभ रंग: पीला
शुभ दिशा: उत्तर-पश्चिम
शुभ अंक: 5
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए जून के महीने में भाग्य का पहिया घूमने वाला है। लंबे समय से चल रही परेशानियां और आर्थिक तंगी इस महीने दूर होगी। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्तों में मधुरता आएगी। पुराने किसी रोग से छुटकारा मिल सकता है। खान-पान पर ध्यान दें।
उपाय: किसी जरूरतमंद को सफेद मिठाई या चावल का दान करें।
शुभ रंग: सफेद और चमकीला सिल्वर
शुभ दिशा: पश्चिम
शुभ अंक: 6
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले इस माह शारीरिक और मानसिक रूप से थोड़ा तनाव महसूस कर सकते हैं। वाहन चलाते समय अत्यधिक सावधानी बरतें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, वे आपके काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। महीने का उत्तरार्ध बेहतर रहेगा। परिवार के साथ किसी दोस्त की शादी में शामिल हो सकते हैं।
उपाय: प्रतिदिन महामृत्युंजय मंत्र का एक माला 108 बार जाप करें।
शुभ रंग: मैरून या गहरा लाल
शुभ दिशा: दक्षिण
शुभ अंक: 8
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए जून का महीना नई उम्मीदें और सकारात्मक बदलाव लेकर आ रहा है। विदेश यात्रा या विदेशी स्रोतों से लाभ होने की पूरी संभावना है। छात्रों को परीक्षा में बड़ी सफलता मिल सकती है। लव पार्टनर के साथ आपसी तालमेल बहुत बेहतरीन रहेगा। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी और आप खुद को फ्रेश महसूस करेंगे।
उपाय: माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं।
शुभ रंग: पीला और केसरिया
शुभ दिशा: उत्तर-पूर्व
शुभ अंक: 3
मकर राशि
इस माह मकर राशि वालों को कड़ी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। ज़मीन या मकान खरीदने के योग बन रहे हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। जो लोग लंबे समय से वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में सोच रहे थे, उनका ये सपना पूरा होता हुआ नजर आएगा। घुटनों या जोड़ों के दर्द से परेशान हो सकते हैं।
उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
शुभ रंग: नीला और काला
शुभ दिशा: पश्चिम
शुभ अंक: 8
कुंभ राशि
यह महीना रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम जीवन में थोड़ी गलतफहमियां आ सकती हैं, बैठकर बात सुलझाएं। बजट बनाकर चलें। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। माता की अचानक सेहत बिगड़ने से परेशान रहेंगे।
उपाय: किसी गरीब या लाचार व्यक्ति को काले चने या भोजन का दान करें।
शुभ रंग: आसमानी और बैंगनी
शुभ दिशा: पश्चिम-दक्षिण
शुभ अंक: 11
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए जून का महीना भावनात्मक रूप से बेहद संतुष्टिदायक रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी और कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। टीम वर्क से आपको बड़ा फायदा होगा। आपके सीनियर्स आपके काम से प्रभावित रहेंगे। यह महीना आपके पारिवारिक सुख के लिए सबसे बेस्ट है। जीवनसाथी के साथ संबंध और गहरे होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन माता की सेहत का थोड़ा ध्यान रखें।
उपाय: गाय को हरी घास या आटे की लोई में गुड़ रखकर खिलाएं।
शुभ रंग: गहरा पीला और हल्का नीला
शुभ दिशा: उत्तर
शुभ अंक: 7
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ