Weekly numerology (18.05.2026 से 24.05.2026 ): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

Edited By Updated: 18 May, 2026 01:37 PM

weekly numerology

मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए इस सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे।

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए इस सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आप उत्साह महसूस करेंगे और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने की कोशिश करेंगे, जिससे आने वाले समय में लाभ प्राप्त हो सके। सरकारी कार्य पूरे होने की संभावनाएं बनती हैं। इस सप्ताह शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। सप्ताह के अंत में समय थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। सूझबूझ और विवेक से लिए गए निर्णय आपको सफलता की ओर ले जाएंगे।
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद ले।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए इस सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में बेकार के लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। किसी को उधार दी गई राशि वापस मिल सकती है तथा परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। शुक्रवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। अपनी भावनाएं और निजी बातें किसी के साथ साझा न करें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत का समय निजी जीवन में अधिक व्यस्तता भरा रहेगा।
उपाय: यथासंभव चांदी के पात्र में जल पिए। शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहे।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए इस सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन आपके लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। बिना अहंकार के कार्य करें और दिन को सफल बनाने का प्रयास करें। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। सप्ताह का आगे का समय भी अनुकूल रहेगा तथा अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के विचार बनाएगे। शुक्रवार के दिन विदेशी कार्यों से लाभ मिलने की संभावना है। सप्ताह के अंत में विवाह योग्य जातकों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।
उपाय:- बृहस्पतिवार का व्रत करें। पीले रंग के वस्त्र धारण करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए इस सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सोमवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं तथा बेकार के विवादों और लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें। पुलिस या कानूनी मामलों से भी दूरी बनाए रखें। किसी नए कार्य की शुरुआत में बहुत अधिक निवेश न करें। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते समय सावधानी बरतें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मानकर चलना आपके लिए लाभदायक रहेगा। सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी तथा विवाह योग्य जातकों को अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।
उपाय :- घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए इस सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें तथा अपने कार्यों पर एकाग्रता बढ़ाएं। सरकारी लाभ मिलने की संभावना है। पिता की सलाह से कार्य पूरे होंगे। धन खर्च अधिक हो सकता है, इसलिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। बृहस्पतिवार का दिन कामकाज के दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। शुक्रवार के दिन अचानक कुछ परिवर्तन सामने आ सकते हैं।
उपाय:- दुर्गा चालीसा का पाठ करें। घर में कोई खराब वाद्य यंत्र ना रखें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए इस सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। जल्दबाजी में कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे परिस्थितियां विपरीत हो जाएं। कामकाज की अधिकता के कारण निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। अपने कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए विचार-विमर्श करेगे। शुक्रवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। विदेशी या आधुनिक कार्यों से लाभ मिलने की संभावना है। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
उपाय:- साफ सुथरे कपड़े पहने। शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहे।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए इस सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में संतान पक्ष को लेकर किसी बात पर चिंता हो सकती है। बेकार के लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें। कोई सरकारी कार्य रुका हुआ है, तो उसके पूरा होने की संभावना है। हालांकि मन थोड़ा व्याकुल रह सकता है। दर्शनशास्त्र से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। किसी भी बात को लेकर अधिक विचार न करें, अन्यथा मानसिक तनाव बढ़ सकता है। सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यों में गति आएगी। विवाह योग्य जातकों को शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
उपाय:- गणेश भगवान की आराधना करें। परनिंदा से परहेज करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए इस सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सोमवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। बेकार के विवादों से दूर रहें और अपने कार्यों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें। सप्ताह की शुरुआत में नए कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी, जिसके कारण निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। मन किसी बात को लेकर परेशान रह सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मानकर चलना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आधुनिक कार्यों से लाभ मिलने की संभावना है। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा तथा संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
उपाय:- शिव चालीसा का पाठ करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में ना रखें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए इस सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पुराने कार्यों को समय पर पूरा करके सफलता प्राप्त करेंगे। खेलकूद से जुड़े लोगों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। सरकारी कार्य पूरे हो सकते हैं तथा नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। धन लाभ की संभावना भी है। सप्ताह के मध्य का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। हालांकि सप्ताह के अंत में समय थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है।
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें। योग और व्यायाम करते रहे।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!