Edited By Sarita Thapa,Updated: 04 Oct, 2026 02:54 PM
मूलांक 1, 10, 19 एवं 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में निजी जीवन से जुड़ी जिम्मेदारियाँ अधिक नजर आएंगी।
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19 एवं 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में निजी जीवन से जुड़ी जिम्मेदारियाँ अधिक नजर आएंगी। बुधवार के दिन यात्राओं के योग बनते हैं। हालांकि, सप्ताह के मध्य में आलस्य के कारण आपका मन कार्य में नहीं लगेगा। अपनी सेहत का भी ख्याल रखें। निजी जीवन में कुछ बातें तनावपूर्ण हो सकती हैं। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और उतावलेपन में आकर कोई निर्णय न लें। सप्ताह के अंत का समय आपके लिए पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। नई ऊर्जा और नई दिशा के साथ आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे। भावनाओं में आकर कोई फैसला लेने से बचें।
उपाय: घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें। सूर्य भगवान की आराधना करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 एवं 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चंद्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कोई निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति महसूस हो सकती है। हालांकि, फैशन और डिजाइन के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। सप्ताह के मध्य में अपनी सेहत का ख्याल रखें। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। पिता की सलाह से कोई कार्य पूर्ण हो सकता है। सरकारी कार्य पूरे होने की संभावनाएँ भी बनती हैं। आर्थिक स्थिति में भी लाभ होता हुआ नजर आ रहा है।
उपाय: घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें। गायत्री मंत्र का जाप करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21 एवं 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कारोबार में कुछ परिवर्तन करने का प्रयास करेंगे। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बन सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी मामले भी सामने आ सकते हैं। शुक्रवार के दिन अपने पुराने किसी कार्य को पूरा करने का प्रयास करें, ताकि आने वाले समय का लाभ उठाया जा सके। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सप्ताह के अंत में शुभ समाचार मिल सकता है।
उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 एवं 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और यात्राएं सफल रहेंगी। प्रॉपर्टी संबंधी मामले भी लाभदायक हो सकते हैं। शुक्रवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएँ। दोस्तों के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। सप्ताह के अंत में किसी नए कार्य की जिम्मेदारी के कारण व्यस्त रहेंगे। बातचीत के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है।
उपाय: मां सरस्वती की आराधना करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 एवं 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में तरक्की के योग बनते हैं। किसी नए कार्य को अपने व्यापार में जोड़ने की योजना भी बना सकते हैं। मां-बेटी के संबंध अच्छे रहेंगे। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। शुक्रवार के दिन बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहने की कोशिश करें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। शनिवार का दिन कामकाज के नजरिए से आपके लिए अच्छा रहेगा।
उपाय: किसी कन्या को भोजन कराकर उनका आशीर्वाद लें। गणेश जी की आराधना करें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 एवं 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। सप्ताह के मध्य में जमीन-जायदाद और प्रॉपर्टी संबंधी मामले लाभदायक हो सकते हैं। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन भी हो सकता है। सप्ताह के अंत का समय कामकाज के नजरिए से थोड़ा व्यस्त रहेगा, जिसके कारण निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। हालांकि, एक संतुलित जीवन को आगे बढ़ाना आपको अच्छी तरह आता है।
उपाय: गाय के घी का मंदिर में दान करें। माँ लक्ष्मी की आराधना करें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 एवं 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। मां-बेटी के संबंध अच्छे रहेंगे तथा जीवनसाथी के साथ भी संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। बुधवार के दिन यात्राएं सफल रहेंगी। आलस्य के कारण अपने काम को आने वाले समय पर डालने की कोशिश न करें और समय का लाभ उठाने का प्रयास करें। शुक्रवार के दिन अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। सप्ताह के अंत का समय आपके लिए मिला-जुला रहेगा। सरकारी काम पूरे हो सकते हैं, लेकिन भावनात्मक स्तर पर थोड़ा मध्यम महसूस कर सकते हैं।
उपाय: कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। शिवलिंग पर सफेद और काले तिल मिलाकर अर्पित करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 एवं 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कुछ खर्च अधिक हो सकते हैं, इसलिए अपने बजट को संभालकर चलें। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और यात्राएं सफल रहेंगी। बृहस्पतिवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्य की गति थोड़ी धीमी बनी रहेगी, लेकिन सफलता मिलने की संभावनाएँ बनती हैं। शुक्रवार के दिन अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाकर संतुलित तरीके से काम करने की कोशिश करें, नहीं तो नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी के साथ संबंधों में कुछ खटपट और अनबन होने की संभावना बनती है। बातचीत के दौरान धैर्य बनाए रखें।
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें। शनि देव के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 एवं 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में बातचीत के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन होने की संभावना बनती है। संतान पक्ष के साथ भी मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। आपके जीवन में कुछ निराशा की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, लेकिन सप्ताह के मध्य से आगे का समय आपके लिए बेहतर रहेगा। समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें और अपने कार्यों को समय पर पूरा करें, ताकि आने वाले समय का लाभ उठाया जा सके।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट: www.gurukulastro.com
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ