Weekly Tarot Horoscope (7th-13th August): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 07 Aug, 2022 07:36 AM

weekly tarot horoscope

मेष- मेष राशि वालों का आने वाला सप्ताह आनंददायक रहेगा। संभव है प्रोफेशन में बदलाव हो, अच्छा लाभ मिलेगा। पुराने रोगों से

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- मेष राशि वालों का आने वाला सप्ताह आनंददायक रहेगा। संभव है प्रोफेशन में बदलाव हो, अच्छा लाभ मिलेगा। पुराने रोगों से निजात मिलेगी, स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। दुश्मनों से समझौता होगा, जो आपके पक्ष में रहेगा। राजनीतिक संबंधों से मनचाहा लाभ प्राप्त करने में कामयाब होंगे। लव लाइफ सुखद रहेगी।
उपाय- भगवान शिव के मंदिर में खीर अर्पित करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- ईशान
शुभ अंक- 9

वृष- इस हफ्ते लाभ के बहुत सारे अवसर हाथ आएंगे। जितनी खुशियां चाहें बटोर लें। बिजनेस लाभ देगा। नौकरी में तेज प्रभाव बनेगा। अधिकतर समय मौज-मस्ती में व्यतीत होगा। समय की बर्बादी ज्यादा होगी और काम में कमी आएगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा लेकिन हिम्मत बनी रहेगी।
उपाय- शिवलिंग पर गंगा जल चढ़ाएं।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा-  नैऋत्य
शुभ अंक- 1

मिथुन- ये हफ्ता मिलाजुला रहेगा। कोर्ट व कचहरी से जुड़े काम में सफलता मिलेगी। कुछ अप्रत्याशित घटना घटित हो सकती है, सतर्कता बनाएं रखें। व्यावसायिक यात्रा बड़ी सफलता देगी। जिससे घर के आर्थिक हालात में सुधार होगा। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि की आशंका बन रही है। परिवार में छोटी-मोटी कहासुनी हो सकती है।
उपाय- शिव मंदिर में डमरु बजाएं।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- आग्नेय
शुभ अंक- 5

कर्क- आपके लिए यह सप्ताह चमत्कारों से भरा हुआ रहेगा। अधूरे अथवा रुके काम पूरे होने में किसी फरिश्ते से मदद मिलेगी। आस्था के प्रति विश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। आर्थिक पक्ष में स्थिरता आएगी लेकिन तेज़ प्रयास करने होंगे। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा, फैमिली हॉलिडे पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे।  
उपाय-  शिव मंदिर में नारियल चढ़ाएं।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा-  ईशान
शुभ अंक- 4

सिंह- इस हफ्ते दिल की सभी तमन्नाएं पूरी होंगी। दूसरों को खुश रखना फायदा देगा। छोटी यात्रा पर जाने के योग हैं। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। हर तरफ से सफलता कदम चूमेगी। कोई अधूरा सपना पूरा होगा। जीवनसाथी से सहयोग से हर मुश्कित दौर को सफलता से पार कर लेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
उपाय- शिव परिवार की पूजा करें।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा-  उत्तर
शुभ अंक- 5

कन्या- आपका यह सप्ताह शांति से व्यतीत होगा। रुठे हुए रिश्ते फिर से जुड़ेंगे। रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। कोई बड़ा अनुबंध मिलने से बहुत खुशी मिलेगी। आर्थिक हालातों में सुधार होगा। वर्क प्लेस पर कोई विवाद उभर सकता है। चुगलखोरों से सतर्क रहिए। कारोबार संबंधी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
उपाय-  शिवलिंग के पास घी का दीपक जलाएं।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ दिशा-  वायव्य
शुभ अंक- 3

तुला- ये सप्ताह बहुत सारी खुशियां लेकर आ सकता है बेशर्ते अपने स्वभाव में नरमी और जुबान पर मधुरता रखें। छात्रों को परीक्षा में कड़ी मेहनत करनी होगी। नौकरी में अपने सीनियर्स से प्यारा तोहफा मिलेगा। कारोबार को लेकर अच्छा ऑफर आएगा। साथी से मनचाही चीजें गिफ्ट के तौर पर पाएंगे ।
उपाय-  शिवलिंग पर जल में चावल मिलाकर अर्पित करें।
शुभ रंग- स्लेटी
शुभ दिशा-  पश्चिम
शुभ अंक- 2

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

वृश्चिक- इस हफ्ते आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। भूमि की खरीद-फरोख्त मनोनुकूल लाभ देगी। बेरोजगारी की समस्या खत्म होगी। जो भी खरीदेंगे, उसमें डबल फायदा होगा। कोर्ट व कचहरी के काम आपके हक में होंगे। सिंगल के जीवन में मनचाहे साथी की एंट्री होगी। परिवार में गुड न्यूज आने से ढेरों खुशियां आएंगी।
उपाय-  जल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ दिशा- नैऋत्य
शुभ अंक- 3

धनु- आप सारा सप्ताह घुमने-फिरने में व्यस्त रहेंगे। नये स्थानों पर भ्रमण का बड़ा लाभ मिल सकता है। आत्मविश्वास का संचार होगा। जिससे खुद में मैच्योरिटी का अनुभव करेंगे। विदेश से रिश्तेदारों का आना हो सकता है। घर वाले कुंवारों को शादी के लिए मनाने में कामयाब होंगे। फैमिली लाइफ में खुशहाली बनी रहेगी।
उपाय-   बेलपत्र के वृक्ष की पूजा करें।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- आग्नेय
शुभ अंक- 1

मकर- आज हर तरफ प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण बनाए रखेंगे। सावधानी के साथ हर काम करेंगे तभी सफलता मिलेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी विद्वान से सलाह लेकर ही कोई भी डील फाइनल करें। छोटी-मोटी दुर्घटना होने की संभावना है। परिवार में नए सदस्य का आगमन होगा।
उपाय-  शिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करें।
शुभ रंग- आसमानी
शुभ दिशा-  दक्षिण
शुभ अंक- 4

कुंभ- इस सप्ताह उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। खट्टे-मीठे अनुभवों के साथ कुछ प्यारी यादें जीवन भर याद रहेंगी। छात्रों को नई सौगातें मिलेंगी। सीनियर्स को खुश रखने से प्रमोशन के योग बनेंगे। कारोबार में बड़ा सौदा तय होने के आसार हैं। जीवनसाथी की महत्वाकांक्षा पर ध्यान देने से संबंधों में मधुरता आएगी।
उपाय- शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 2

मीन- इस सप्ताह मन कहीं बहार घूमने का करेगा, ट्रिप पर जा सकते हैं। अपने उत्तरदायित्व पूरे करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। कम मेहनत से अच्छे परिणाम मिलेंगे। बाहर के खाने से परहेज रखें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में वाद-विवाद की स्थिती बन सकती है। विवाहेत्तर संबंध बनने की संभावना है। 
उपाय- सफेद गाय को  को चारा खिलाएं।
शुभ रंग- मैरुन
शुभ दिशा-  ईशान
शुभ अंक- 6

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!