Weekly Tarot Horoscope(25th june to 1st july): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 25 Jun, 2023 07:51 AM

weekly tarot horoscope

मेष- इस सप्ताह आगे बढ़ने के बहुत सारे मौके मिलेंगे, इन्हें हाथ से जाने न दें। सप्ताह के आरंभ में व्यापार के लिए समय थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- इस सप्ताह आगे बढ़ने के बहुत सारे मौके मिलेंगे, इन्हें हाथ से जाने न दें। सप्ताह के आरंभ में व्यापार के लिए समय थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा लेकिन मध्य में सब ठीक हो जाएगा। युवा अपना सारा ध्यान सिर्फ करियर पर ही लगाएंगे। छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है, ध्यान दें। परिवार के सदस्यों में प्रेम-प्यार बना रहेगा। हफ्ते के अंत में सेहत को लेकर कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- रुद्राक्ष की माला से मंत्र जाप करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 2

वृष- इस वीक भावनाओं के तले दबे रहेंगे लेकिन ध्यान रहे कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। कार्यक्षेत्र में बहुत मेहनत करने के बाद मनचाही सफलता हाथ लगेगी। हफ्ते के अंत में युवाओं को कुछ अनचाही समस्या का सामना करना पड़ेगा। परिवार के साथ बैठकर कोई नई चीज खरीदने का प्लान बनाएंगे। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।
उपाय-  श्रीसूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 7

मिथुन- इस सप्ताह कामयाबी खुद आपके पास चल कर आएगी। जो काम अटका हुआ था वो पूरा होने की संभावना है। उधार दिया हुआ पैसा भी वापिस मिल सकता है। सप्ताह के मध्य में विद्यार्थी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में लगे रहेंगे। घर-परिवार से जुड़ी परेशानियों का भी हल मिल जाएगा। साथी के साथ समय बिताएंगे। ज्यादा गर्मी की वजह से चक्कर आ सकते हैं।
उपाय- श्रीयंत्र की पूजा करें।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 1

कर्क- इस सप्ताह मन थोड़ा परेशान रहेगा लेकिन ये समय जल्द ही टल जाएगा। व्यापार की चिंता सताएगी। नौकरीपेशा लोगों को नए ऑफर मिल सकते हैं, उनका सदुपयोग करें। काम और घर का एक साथ ध्यान रखना थोड़ा सा मुश्किल लगेगा। युवा किसी के बहकावे में आकर कोई गलत निर्णय न लें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। सेहत का पूरा ख्याल रखें।
उपाय- रुद्राष्टक का पाठ करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 5

सिंह- यह सप्ताह आपके लिए लकी रहने वाला है लेकिन वीक के अंत में सेहत से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। व्यापार में अच्छा खासा लाभ होने की संभावना है, मन प्रसन्न रहेगा। मध्य में परिवार के साथ पिकनिक पर जाने का मन करेगा। शादीशुदा जातकों को इस वीक कोई खुशखबरी मिल सकती है। युवाओं के मन में करियर को लेकर कन्फ्यूजन रहेगी।
उपाय- नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग- स्लेटी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 2

कन्या- इस सप्ताह मनचाहे काम करने का मौका मिलेगा। सरकारी काम कर रहे लोगों को फायदा मिलेगा। युवा वर्ग दोगुनी ऊर्जा के साथ अपने हर काम को पूरा करेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। यह वीक ज्यादा से ज्यादा पूजा-पाठ में बिताएंगे। परिजनों के साथ चल रहा मन-मुटाव भी सही हो जाएगा। बाल झड़ने की समस्या से निजात मिलेगा।
उपाय- श्री लक्ष्मीनारायण भगवान को केसर का तिलक लगाएं।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 7

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें  

तुला- इस सप्ताह करियर से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिलेगी। व्यापार करने वाले लोगों को बड़े कांट्रैक्ट हाथ लग सकते हैं। अगर विदेश जाने की इच्छा रखते हैं तो वो ख्वाहिश भी पूरा होने की संभावना है। प्रेम संबंध के लिए परिवार का पूरा साथ मिलेगा। छात्रों का मन परीक्षाओं को लेकर परेशान रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा। पीठ में दर्द हो सकता है।
उपाय- श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 9

वृश्चिक- इस सप्ताह मेहनत के मिश्रित फल मिलेंगे। भावनाओं में आकर लिया गया फैसला परेशानी का कारण बन सकता है इसलिए सोच-समझ कर कोई फैसला लें। सप्ताह के मध्य में घर की मरम्मत या साज-सज्जा में लगे रहेंगे, इस वजह से बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। परिवार में चल रही कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। सेहत के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
उपाय- हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 1

धनु- इस वीक आर्थिक स्थिति को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश करेंगे, सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में बिना वजह का विवाद परेशानी को न्यौता दे सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों को कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा। परिवार के अशांत माहौल के कारण मन तनावग्रस्त रहेगा। विवाह से जुड़े फैसले को लेकर मन थोड़ा कंफ्यूज रहेगा।
उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 4

मकर- इस सप्ताह किसी भी तरह का लेन-देन अपनी देख-रेख में करवाएं। अगर कोर्ट में कोई केस चल रहा है तो उसमें राहत मिलने की संभावना है। कठिन समय में खास दोस्तों और परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। युवा वर्ग अपनी वाणी पर थोड़ा कंट्रोल रखें नहीं तो कोई काम बिगड़ सकता है।
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
शुभ रंग- पिंक
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 9

कुंभ- इस सप्ताह कठिन से कठिन काम को आसानी से करने में कामयाब होंगे। नौकरीपेशा लोगों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा, प्रमोशन मिलने की संभावना है। पढ़ाई से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए सीनियर की मदद मांगनी पड़ेगी। किसी धार्मिक स्थान पर जाने का मन करेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। पैर दर्द हो सकता है।
उपाय- शुक्रवार का व्रत रखें।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 4

मीन- इस हफ्ते नया व्यापार शुरू करने का विचार बनाएंगे। नौकरी की दृष्टि से यह सप्ताह बढ़िया रहेगा। किसी मांगलिक कार्य में शामिल होकर मन को सुकून मिलेगा। युवाओं को वीक के अंत में करियर से जुड़ी कोई गुड न्यूज मिल सकती है। परिवार के साथ की गई यात्रा मनोरंजक साबित होगी। वाहन को सावधानी से चलाएं, दुर्घटना होने की सम्भावना है।
उपाय- भगवान विष्णु की पूजा करें।
शुभ रंग- क्रीम
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक-

PunjabKesari kundli

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!