Kundli Tv- यहां जानें मृत्यु के बाद आप किस नरक में जाएंगे ?

Edited By Jyoti,Updated: 04 Nov, 2018 01:05 PM

where will you go after death

हिंदू धर्म के अनुसार कैलाश पर्वत जहां देवों के देव महादेव का बसेरा है, उसके ऊपर स्वर्ग और नीचे नर्क जिस हम पाताल लोक है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
हिंदू धर्म के अनुसार कैलाश पर्वत जहां देवों के देव महादेव का बसेरा है, उसके ऊपर स्वर्ग और नीचे नर्क जिस हम पाताल लोक है। संस्कृत शब्द स्वर्ग को मेरू पर्वत के ऊपर के लोगों के लिए प्रयुक्त किया है। जिस तरह धरती पर पाताल और नर्क लोक की स्थिति बताई गई है उसी तरह धरती पर स्वर्ग की स्थिति भी बताई गई है। 
PunjabKesari
जानते हैं कि कौन क्यों नरक जाता है-
बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्होंने मनमाने यज्ञकर्म, त्योहार, उपवास और पूजा-पाठ का आविष्कार कर लिया है और जो मनगढ़ंत तांत्रिक कर्म भी करते हैं। ऐसी दूषित भावना से और शास्त्र विधि के विपरीत यज्ञ आदि कर्म करने वाले पुरुष कृमिश नर्क में गिराए जाते हैं। इस प्रकार के शास्त्र वर्जित कर्मों के आचरण रूप पापों से पापी सहस्त्रों अत्यंत घोर नर्कों में अवश्य गिरते हैं।
PunjabKesari
ज्यादातर लोगों को भोजन करते वक्त देखा गया है कि वह किसी का स्मरण नहीं करते और भोजन के नियमों को नहीं मानते। बता दें कि इसका उनके जीवन पर बहुत असर पड़ता है। 

शास्त्रों में कहा गया है कि जो व्यक्ति खाने में से देवताओं और पितरों का भाग निकालें बिना भोजन करता है वह यमदूतों द्वारा लालभक्ष नामक नर्क में गिराया जाता है।

हिंदू ग्रथों के अनुसार झूठी गवाही देने वाला मनुष्य रौरव नर्क में पड़ता है। 

जो गउओं और संन्यासियों को कहीं बंद करके रखता है वह पापी रोध नर्क में जाता है।
PunjabKesari
इसके अलावा मदिरा पीने वाला शूकर नर्क में और नर हत्या करने वाला ताल नर्क में गिर जाता है।

गुरु पत्नी के साथ संबंध बनाने वाला करने वाला पुरुष तप्तकुंभ नामक नर्क में तड़पाया जाता है। इसी के साथ गुरुजनों का अपमान करने वाला पापी महाज्वाल नर्क में डाला जाता है।

जो अपने भक्त की हत्या करता है उसे तप्तलोक नर्क में तपाया जाता है।

गरुड़ पुराण के अनुसार वेद शास्त्रों का अपमान करने और उन्हें नष्ट करने वाला लवण नामक नर्क में गलाया जाता है।

पुराणों में लिखा है कि धर्म मर्यादा का उल्लंघन करने वाला विमोहक नर्क में जाता है।

देवताओं के प्रति ईर्ष्या रखने वाला मनुष्य कृमिभक्ष नर्क में जाता है। 
PunjabKesari
सब जीवों से व्यर्थ बैर रखने वाला और छल पूर्वक अस्त्र-शस्त्र का निर्माण करने वाला विशसन नर्क में गिराया जाता है।

अकेले ही मिष्ठान ग्रहण करने वाला पूयवह नर्क में पड़ता है।

बहुत से लोग जानवरों को पाल कर उनके बल पर अपना जीवन यापन करते हैं। आजकल मुर्गों और कुत्तों को बेचने और पालने का व्यापार भी चल रहा है। बकरा, मुर्गा, कुत्ता, बिल्ली तथा पक्षियों को जीविका के लिए पालने वाला मनुष्य भी पूयवह नर्क में पड़ता है।

पुराणों में कहा गया है कि दूसरों के घर, खेत, घास और अनाज में आग लगाने वाला रुधिरांध नर्क में डाला जाता है।

धन, ताकत और जवानी में उन्मुक्त होकर दूसरों के धन का अपहरण करने वाले पापी को कृष्ण (अंधकार) नामक नर्क में गिराया जाता है।
PunjabKesari
पुराणों के अनुसार वृक्षों को काटने वाला मनुष्य असिपत्रवन नर्क में जाता है। इसके अलावा जो कपटवृत्ति से जीविका चलाते हैं, वे सब लोग बहिज्वाल नामक नर्क में गिराए जाते हैं।

हिंदू धर्म में ब्रह्म, विष्णु और महेश को प्रमुख देवता माना गया है जो भगवान शिव और विष्णु को नहीं मानते उन्हें अवीचि नर्क में गिराया जाता है।
गोवत्स द्वादशी पर गाय के दूध से बना सामान क्यों नहीं खाते ? (VIDEO)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!