ओडिशा में नौ माह बाद 10वीं-12वीं कक्षा के लिए फिर खुले स्कूल, शनिवार-रविवार को भी लगेंगी कक्षाएं

Edited By Updated: 08 Jan, 2021 06:28 PM

after nine months odisha schools open again 10th 12th standard

करीब नौ महीने के अंतराल के बाद शुक्रवार को ओडिशा भर के स्कूलों ने कोविड-19 दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए उन छात्रों के लिए अपनी कक्षाओं को फिर से खोल दिया जो शीघ्र ही अपनी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं।

एजुकेशन डेस्क: करीब नौ महीने के अंतराल के बाद शुक्रवार को ओडिशा भर के स्कूलों ने कोविड-19 दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए उन छात्रों के लिए अपनी कक्षाओं को फिर से खोल दिया जो शीघ्र ही अपनी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं।

फेस मास्क पहनना अनिवार्य
एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। कक्षा 10वीं, 12वीं के छात्रों के लिए 100 दिन के शिक्षण लक्ष्य को पूरा करने के मद्देनजर संकाय सदस्यों ने सामाजिक दूरी के निर्देशों का पालन करते हुए बैठने की व्यवस्था करायी है। अधिकारी ने कहा कि स्कूल परिसर में प्रवेश करने वाले सभी लोगों को फेस मास्क पहनना होगा और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना होगा।

शनिवार-रविवार को भी लगेंगी कक्षाएं
स्कूल और जन शिक्षा मंत्री एस आर दास ने बताया कि 20-25 से अधिक छात्रों के साथ कक्षाएं शनिवार और रविवार को भी आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि सिलेबस में 30 फीसदी की कमी की गई है और आगे कोई कटौती नहीं की जाएगी। अधिकारी के मुताबिक सरकार ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को स्कूलों में नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की व्यवस्था करने को कहा है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!