AP EAMCET प्रवेश परीक्षा की प्रोविजनल ‘आंसर की’ घोषित, लिंक से करें डाउनलोड

Edited By Updated: 27 Sep, 2020 10:50 AM

ap eamcet answer key 2020 released

जवाहर लाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी काकीनाडा की ओर से आंध्रप्रदेश इंजीनियरिंग कृषि और मेडिकल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2020 प्रवेश परीक्षा की प्रोविजनल ‘आंसर की’ जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस...

नई दिल्ली- जवाहर लाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी काकीनाडा की ओर से आंध्रप्रदेश इंजीनियरिंग कृषि और मेडिकल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2020 प्रवेश परीक्षा की प्रोविजनल ‘आंसर की’ जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया है वह  की JNTU की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते है।   

PunjabKesari

AP EAMCET-2020 प्रवेश परीक्षा की प्रोविजनल ‘आंसर की’ के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने के लिए 28 सितंबर 2020 तक का समय दिया गया है। जो छात्र आंसर की पर किसी भी प्रकार की आपत्ति दर्ज  करवाना चाहते है  JNTU की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 

गौरतलब है कि  AP EAMCET-2020 की प्रवेश परीक्षा 17 सितंबर 2020 से लेकर 23 सितंबर 2020 तक आयोजित की गई थी। यह प्रवेश परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी जिसमें पहली पाली की प्रवेश परीक्षा सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर बाद 03:00 बजे से लेकर शाम 06:00 बजे तक आयोजित की गई थी।

ऐसे डाउनलोड करें आंसर की
सबसे पहले स्टूडेंट्स विभाग की आधिकारिक वेबसाइट sche.ap.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें
डाउनलोड आंसर की पर क्लिक करें
आंसर की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।   

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!