CMAT Admit Card 2021: CMAT एडमिट कार्ड जारी, 31 मार्च को परीक्षा

Edited By Updated: 25 Mar, 2021 02:19 PM

cmat admit card released exam on 31 march

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने CMAT एडमिट कार्ड 2021 को जारी कर दिया है। प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाकर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

एजुकेशन डेस्क- राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने CMAT एडमिट कार्ड 2021 को जारी कर दिया है। प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाकर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। CMAT 2021 परीक्षा का आयोजन देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 31 मार्च 2021 को किया जाएगा। 

दो पालियों में परीक्षा
एनटीए द्धारा CMAT परीक्षा दो शिफ्टों में ली जाएगी। जिसमें से पहली शिफ्ट 9 बजे से लेकर 12.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट 2.30 बजे से लेकर 6.30 बजे होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा हाल में प्रवेश पत्र के साथ अपना एक वैलिड फोटो आई डी कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। परीक्षा से संबंधी दिशा-निर्देश की पूरी डिटेल आपको एडमिट कार्ड पर मिल जाएगी। 

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर CMAT एडमिट कार्ड 2021 लिंक पर क्लिक करें।
नए पेज के खुलने पर मांगी गई जानकारी जैसे अप्लीकेशन/रजिस्ट्रेशन नंबर भरकर सबमिट करें।
एनटीए सीमैट एडमिट कार्ड 2021 स्क्रीन पर देख पाएंगे।
इसे डाउनलोड कर लें या प्रिंट आउट ले लें।

CMAT Admit Card 2021 Direct Link- यहां करें क्लिक

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!