CTET Admit Card 2021: सीटीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Edited By Updated: 13 Jan, 2021 02:20 PM

ctet admit card 2021 admit card for ctet exam released

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता शिक्षक (CTET) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लेना है, वे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर विजिट करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एजुकेशन डेस्क: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता शिक्षक (CTET) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लेना है, वे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर विजिट करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा देशभर के 135 शहरों में 31 जनवरी, 2021 को परीक्षा आयोजित की जाएगी। 

बता दें कि परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से पहले 90 मिनट पहले परीक्षा केंद्रों पर रिपोर्ट करनी होगी। सभी उम्मीदवारों को फर्स्ट पेपर के लिए सुबह 9.30 बजे से पहले और पेपर II के लिए दोपहर 2 बजे से पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

CTET Admit Card 2021: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध CTET Admit Card 2021 लिंक पर क्लिक करें।
नया पेज खुलने पर उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, जन्म तिथि, सिक्योरिटी पिन भरकर सबमिट करना होगा। 
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।  डमिट कार्ड डाउनलोड करें।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!