HSSC Constable 2021: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Edited By Updated: 01 Aug, 2021 11:49 AM

haryana police constable recruitment exam admit card released

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट- hssc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।  भर्ती अभियान...

एजुकेशन डेस्क: हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट- hssc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।  भर्ती अभियान के जरिए कुल 7298 पदों को भरा जाएगा। 

दो शिफ्टों में परीक्षा
इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 7 अगस्त 2021 से लेकर 4 सितंबर 2021 तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा।पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2021 दो शिफ्ट में होगीं, पहली शिफ्ट सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 4.30 बजे तक चलेगी।

अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद परीक्षा की तारीख और अपना परीक्षा केंद्र समेत सभी जानकारी देख सकते हैं। उम्मीदवारों का सिलेक्शन ऑनलाइन टेस्ट, फिजिकल परीक्षा और मेडिकल परीक्षा क्लियर करने के बाद होगा। इस वेकेंसी से जुडी ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर विजिट करें। हरियाणा में कॉन्स्टेबल के पद पर इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जनवरी 2021 को शुरू हुई थी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 25 फरवरी 2021 तक का समय दिया गया था।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- hssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Haryana Police HSSC Male / Female Constable Recruitment 2020 Admit Card 2021 पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा, अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि भरकर सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड खुलेगा, इसे डाउनलोड कर लें। 

यहां क्लिक कर डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!