IBPS SO Main 2019: मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

Edited By Updated: 15 Jan, 2020 12:01 PM

ibps so main admit card 2019 released

इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन की ओर से मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी ...

नई दिल्ली: इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन की ओर से मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया है वह विभाग की वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। उम्मीदवारों के पास 25 जनवरी तक अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का समय है। 

PunjabKesari

आइबीपीएस इस साल मुख्य परीक्षा का आयोजन 25 जनवरी को विभिन्न एग्जाम सेंटर्स पर करने जा रहा है। मुख्य परीक्षा में कुल 60 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। यानि यह परीक्षा 60 अंकों की होगी। इस परीक्षा को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 45 मिनट का समय दिया जाएगा। वहीं राजभाषा अधिकारी पदों के लिए आयोजित हो रही परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 60 मिनट का समय दिया जाएगा।

ऐसे करें डाउनलोड 
सबसे पहले स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें
रजिस्ट्रेशन नंबर भरकर सबमिट करें.
आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
भविष्य के लिए आप अपना एडमिट कार्ड का प्रिंट ऑउट ले पाएंगे।   

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!