क्या अाप जानते हैं दुनिया की सबसे लंबी नदियों के बारे में?

Edited By Updated: 15 Jan, 2017 01:04 PM

india  ganges  world  africa

भारत में बहुत सी नदीयां हैं और हिंदूस्तानी तो गंगा नदी को मां मानते हैं। भारत देश में तो गंगा नदी को लंबी ...

नई दिल्ली: भारत में बहुत सी नदीयां हैं और हिंदूस्तानी तो गंगा नदी को मां मानते हैं। भारत देश में तो गंगा नदी को लंबी नदीयों के लिए भी जाना जाता है लेकिन अगर विश्व की बात करें तो इसमें गंगा को शामिल नही किया गया है तो आइए जानते हैं दुनिया की सबसे लंबी नदीयां कौन-सी हैं।

अमूर-अर्गुन नदी, रूस और चीन-
यह विश्व की दसवीं सबसे लंबी नदी है. इसकी लंबाई 4444 किमी है. रूस और चीन के बीच जमीन के लिए जो झड़पें 17वीं शताब्दी से 20वीं शताब्दी तक चलीं, उनमें अमूर नदी की अहम भूमिका थी।

कांगो नदी, अफ्रीका- इस नदी को जेयरे नदी के नाम से भी जाना जाता है यह नदी 4700 किमी की दूरी तय करती है। नील नदी के बाद यह अफ्रीका की सबसे लंबी नदी है. यह समुद्र में प्रति सेकंड 20 लाख घन फुट कीचड़ युक्त पानी गिराती है, जो संपूर्ण मिसिसिपी के औसत का चौगुना है।

पराना नदी, साउथ अमेरिका- यह दक्षिण-मध्य अमेरिकी में बहती है। दक्षिण अमेरिका में बहने वाली नदियों में अमेजन नदी के बाद यह दूसरी सबसे बड़ी नदी है. पराना नदी का मतलब है- 'समुद्र जैसी विशाल.' यह ब्राजील, पैराग्वे और अर्जेंटीना में बहते हुए 4880 किमी का सफर तय करती है।

ओब-इरटिस नदी, रूस और कजाखस्तान-
ओब-इरटिस नदी या ओबी नदी उत्तर एशिया के पश्चिमी साइबेरिया क्षेत्र की एक नदी हैय़ ओब नदी की शुरुआत रूस के अल्ताई क्राय प्रदेश के बियस्क शहर से 26 किमी दक्षिण-पश्चिम में बिया नदी और कुतुन नदी के संगम से होती है, इस नदी की लंबाई 5410 किमी है।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!