नाक से टाइपिंग कर JNU के कर्मचारी के गिनीज बुक में दर्ज करवाए 4 रिकॉर्ड

Edited By Updated: 16 Jul, 2018 08:52 AM

jnu operator holds three guinness records for typing skills

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के कर्मचारी विनोद कुमार केवल अकाऊंटिंग डिपार्टमैंट में अंकों का हिसाब ही नहीं रखते बल्कि टाइपिंग स्किल के लिए ‘गिनीज बुक रिकॉर्ड्स’ में उनके नाम चार रिकॉर्ड दर्ज हैं।

नई दिल्लीः जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के कर्मचारी विनोद कुमार केवल अकाऊंटिंग डिपार्टमैंट में अंकों का हिसाब ही नहीं रखते बल्कि टाइपिंग स्किल के लिए ‘गिनीज बुक रिकॉर्ड्स’ में उनके नाम चार रिकॉर्ड दर्ज हैं। इन रिकॉर्ड में उनका ताजा रिकॉर्ड मुंह में डंडी डालकर A से Z अंग्रेजी वर्णमाला लिखने का है। यह अद्भभुत कारनामा उन्होंने केवल 17.69 सैकेंड में कर दिखाया है।

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि उन्होंने अपना पहला रिकॉर्ड वर्ष 2014 में बनाया था। जब वह अपनी नाक से 103 अक्षर 46.30 सैकेंड में लिखे थे। इस तरह लिखने के लिए लिया गया यह सबसे कम समय था। नांगलोई के रहने वाले कुमार का दूसरा रिकॉर्ड आंखे बंद कर अंग्रेजी वर्णमाला को 6.71 सैकेंड में लिखने का था। वहीं तीसरा रिकॉर्ड उन्होंने एक उंगली से 29.53 सैकेंड में वर्णमाला लिखकर बनाया।

PunjabKesari

विनोद ने बताया कि उन्हें स्पीड में हमेशा से रुचि थी, वह एक एथलीट बनना चाहता थे। उन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत की लेकिन स्वास्थ्य समस्याओं के चलते यह मुमकिन नहीं हो पाया। इसके बाद उन्होंने जेएनयू में डेटा एंट्री ऑपरेटर के तौर पर काम करना शुरू किया। जहां उन्हें  एहसास हुआ कि वह टाइपिंग स्पीड में कई रिकॉर्ड बना सकता हैं।

PunjabKesari
 
बता दें, 38 साल के विनोद कुमार ने सोशियोलॉजी में ग्रेजुएशन की है। वह अपने घर में गरीब और दिव्यांग बच्चों को कंप्यूटर सिखाते हैं। विनोद ने बताया शुरुआत में लोगों ने उनकी टाइपिंग को  लेकर काफी मजाक भी बनाया लेकिन अब यही स्किल उनकी खासियत बन गई है। वह नाक से कमाल की  टाइपिंग करते है। टाइपिंग करते समय दोनों हाथ पीछे बांध लेते हैं और की-बोर्ड को नाक से चलाते हैं।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!