Edited By Niyati Bhandari,Updated: 16 Oct, 2026 11:53 AM

Kanya Pujan 2026 Gift Options: शारदीय नवरात्रि में कन्या पूजन के दौरान कंजकों को उपहार देते समय विशेष ध्यान रखें। जानें कौन सी चीजें देना बेहद शुभ माना जाता है और किन उपहारों को देने से बचना चाहिए।
Kanya Pujan 2026 Gift Options: सनातन धर्म में नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि का विशेष महत्व माना गया है। इस दौरान छोटी कन्याओं को देवी का बाल स्वरूप मानकर उनका पूजन किया जाता है। इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर 2026, रविवार से हो रही है। नवरात्रि के दौरान कन्याओं को आदरपूर्वक घर बुलाकर सात्विक भोजन कराया जाता है और इसके बाद उन्हें दक्षिणा व उपहार देकर विदा करने की परंपरा है। हालांकि, कंजक पूजन में उपहार चुनते समय कुछ विशेष नियमों का ध्यान रखना आवश्यक माना गया है।

मार्कण्डेय पुराण, देवी पुराण, देवी भागवत, मत्स्य पुराण आदि पुराणों में मां भगवती दुर्गा जी के महत्व का वर्णन हमें प्राप्त होता है। शास्त्र कहते हैं नवरात्र के नौ दिनों में मां को खुश करने के लिए जहां उनकी पूजा-अर्चना आवश्यक है, वहीं धार्मिक कर्म-काण्ड करते रहना चाहिए। नवरात्र की सप्तमी और अष्टमी के दिन मां कुमारिका रूप में पूजी जाती हैं। 2 से 9 साल तक की कन्याओं का पूजन करें। अपनी मनचाही इच्छाओं को पूरा करने के लिए कन्याओं को दें ये उपहार-
विद्या प्राप्त करने के लिए सफेद फूल कन्याओं को भेंट स्वरूप दें।
मनचाही लड़की से शादी करने के लिए लाल पुष्प छोटी कन्याओं को भेंट स्वरूप दें।
अपनी सभी इच्छाओं को पूरा करने के लिए मीठे लाल अथवा पीले रंग के फल कन्याओं को भेंट स्वरूप दें।
धन प्राप्ति के लिए केला अथवा नारियल कन्याओं को भेंट स्वरूप दें।
मां दुर्गा को खुश करने के लिए मिठाई, खीर, हलवा अथवा केशरिया चावल कन्याओं को भेंट स्वरूप दें।
बिज़नेस में सफलता के लिए कन्याओं को भेंट स्वरूप रूमाल या रंग-बिरंगे रीबन दें।
अखण्ड सौभाग्य की चाह रखने वाली महिलाएं और निसंतान दंपति संतान प्राप्ति के लिए छोटी कन्याओं को पांच प्रकार की श्रृंगार सामग्री भेंट करें जैसे बिंदी, चूड़ी, मेहंदी, बालों को सजाने का सामान, खुशबूदार साबुन, काजल, नेलपॉलिश, टैल्कम पाउडर आदि।
मां का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए कन्याओं को भेंट स्वरूप खिलौने दें।
मां सरस्वती की कृपा पाने के लिए कन्याओं को शिक्षण संबंधी वस्तुएं भेंट स्वरूप दें जैसे पेन, स्केच पेन, पेंसिल, कॉपी, ड्राइंग बुक्स, कंपास, वाटर बॉटल, कलर बॉक्स, लंच बॉक्स आदि।

कंजकों को भूलकर भी न दें ये 3 चीजें
कन्या पूजन के दौरान उपहार चुनते समय कुछ वस्तुओं से परहेज करने की सलाह दी जाती है:
नुकीली चीजें: कन्या पूजन में छोटी बच्चियों को किसी भी प्रकार की नुकीली वस्तुएं उपहार में देने से बचना चाहिए। इसके स्थान पर उनकी उम्र व जरूरत के हिसाब से उपयोगी सामान चुनना चाहिए।
काले रंग की वस्तुएं: उपहार में काले रंग की चीजें देने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि धार्मिक मान्यताओं में काले रंग को नकारात्मकता से जोड़कर देखा जाता है। काले रंग की जगह लाल, गुलाबी या पीले रंग की वस्तुएं उपहार में देना शुभ रहता है।
चमड़े का सामान: धार्मिक दृष्टिकोण से चमड़े की वस्तुओं को शुभ नहीं माना जाता है इसलिए कंजक पूजन के दौरान चमड़े से बनी कोई भी वस्तु देने से बचना चाहिए।
