ऑक्सफोर्ड के छात्र ने 100 फीसदी हल किया IIT-JEE का एग्जाम

Edited By Updated: 17 Jul, 2017 09:52 AM

oxford students solve 100 percent exam of iit jee

किसी को नहीं पता कि यह सब कब शुरू हुआ लेकिन ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के एक छात्र को ...

नई दिल्ली : किसी को नहीं पता कि यह सब कब शुरू हुआ लेकिन ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के एक छात्र को भारतीय छात्रों के गुस्से का शिकार होना पड़ा है। यह सब तब हुआ जब इस छात्र ने आई.आई.टी.-जे.ई.ई. के एग्जाम को 100 फीसदी हल कर दिया। इस छात्र का नाम है जैक फ्रैजर। यह छात्र यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड में तीसरे साल में है और मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रहा है। इस छात्र ने मजे-मजे में कुओरा वैबसाइट पर आई.आई.टी.-जे.ई.ई. का प्रश्नपत्र सॉल्व कर दिया। बस फिर क्या था, इसके साथ पढ़ने वाले और बाकी देशों से भारतीय छात्रों ने इसे परेशान करना आरंभ कर दिया। सब इस तरह के प्रश्नों से शुरू हुआ जिसमें लोग जैक से पूछ रहे थे, ‘क्या तुमने कुओरा का पेपर सॉल्व कर दिया है’, ‘पेपर सॉल्व करने में तुम्हें कितना समय लगा’। ‘क्या तुम कोई किताब लिख रहे हो’।

जैक ने इन सवालों के जवाब भी दिए पर लोगों को यकीन नहीं आया कि बिना कोचिंग के जैक ने यह कमाल किया कैसे। जैक ने बताया कि जे.ई.ई. उसके लिए इसलिए आसान रहा क्योंकि वह जे.ई.ई. से काफी कठिन पढ़ाई कर रहा है। तमाम सफाई के बावजूद अब लोग जैक फ्रैजर को कुओरा पर परेशान कर रहे हैं, कुछ ने तो उसकी फेसबुक प्रोफाइल भी खोज निकाली है। फै्रजर ने बताया कि उसके मैसेज रिक्वैस्ट बॉक्स में काफी सारे मैसेज ऐसे हैं जो गाली-गलौच से भरे हैं। तंग आकर उसने कुओरा पर लिख दिया है कि वह अब जे.ई.ई. पास करने से जुड़े किसी सवाल का जवाब नहीं देगा।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!