Famous Monkey 'पंच' को मिली नई जिंदगी, Girlfriend के साथ उछलते-कूदते का Video Viral

Edited By Updated: 18 Mar, 2026 01:06 PM

punch who was stuck to his toy got a real girlfriend

जापान के इचिकावा सिटी ज़ू (Ichikawa City Zoo) में रहने वाला पंच (Punch) नाम का मैकाक बंदर इन दिनों अपनी नई दोस्ती को लेकर चर्चा में है। कभी अपनी तन्हाई मिटाने के लिए एक सॉफ्ट टॉय (Soft Toy) से चिपके रहने वाले पंच को अब एक असली साथी मिल गई है जिसका...

Momo-chan Macaque Girlfriend Viral Video : जापान के इचिकावा सिटी ज़ू (Ichikawa City Zoo) में रहने वाला पंच (Punch) नाम का मैकाक बंदर इन दिनों अपनी नई दोस्ती को लेकर चर्चा में है। कभी अपनी तन्हाई मिटाने के लिए एक सॉफ्ट टॉय (Soft Toy) से चिपके रहने वाले पंच को अब एक असली साथी मिल गई है जिसका नाम मोमो-चान है।

मां के बिछड़ने का गम और खिलौने का सहारा

पंच की कहानी बेहद भावुक रही है। जन्म के कुछ समय बाद ही उसकी मां ने उसे छोड़ दिया था। बंदरों के बच्चों के लिए अपनी मां के शरीर से चिपके रहना उनके मानसिक और शारीरिक विकास के लिए बेहद जरूरी होता है। ऐसे में चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने पंच को एक बंदर जैसा दिखने वाला 'सॉफ्ट टॉय' दिया। पंच उस खिलौने को ही अपनी दुनिया समझ बैठा और उसे हर वक्त कसकर पकड़े रहता था। उसकी वे तस्वीरें दुनिया भर में वायरल हुई थीं।

 

मोमो-चान की एंट्री और नई जिंदगी

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार अब पंच की जिंदगी में खुशियों ने दोबारा दस्तक दी है। चिड़ियाघर प्रशासन ने उसकी मुलाकात 'मोमो-चान' नाम की एक मादा मैकाक से कराई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पंच अब अपने पुराने खिलौने के बजाय मोमो-चान के साथ खेल रहा है। दोनों एक-दूसरे का पीछा करते हैं साथ में उछलते-कूदते हैं और एक-दूसरे के प्रति स्नेह भी जताते हैं।

पुराना साथी अब भी है साथ

दिलचस्प बात यह है कि पंच ने अपनी नई दोस्त मिलने के बाद भी अपने उस पुराने सॉफ्ट टॉय को नहीं छोड़ा है। वीडियो में वह खिलौना भी कहीं न कहीं नजर आ जाता है। जू प्रशासन का कहना है कि यह खिलौना पंच के लिए सिर्फ एक चीज नहीं बल्कि उस कठिन दौर का साथी था जिसने उसे सुरक्षा और आत्मविश्वास दिया।

 

 

जिंदगी की नई शुरुआत

चिड़ियाघर के कर्मचारियों का कहना है कि पंच अब पहले से कहीं ज्यादा खुश और सहज महसूस कर रहा है। मोमो-चान के साथ उसकी बॉन्डिंग यह दिखाती है कि सही साथ और समय मिलने पर गहरे जख्म भी भर जाते हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस जोड़ी को खूब प्यार दे रहे हैं और इसे सच्ची खुशी का प्रतीक बता रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!