12वीं पास के लिए 1211 पदों पर निकली भर्तियां, आज है अंतिम दिन

Edited By Updated: 24 Sep, 2020 11:57 AM

rsmssb stenographer recruitment 2020 for 1211 posts

अगर आप काफी समय से किसी नौकरी की तलाश कर रहें हो तो अब आपका इंतजार खत्म हो जाएगा। बता दें कि राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड की ओर से स्टेनोग्राफर के 1211 पदों पर नोटिफिकेशन ...

नई दिल्ली: अगर आप काफी समय से किसी नौकरी की तलाश कर रहें हो तो अब आपका इंतजार खत्म हो जाएगा। बता दें कि राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड की ओर से स्टेनोग्राफर के 1211 पदों पर नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन मांगे है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते है।  

पद विवरण 
पदों की संख्या - 1211 पदों
पद का नाम 
स्टेनोग्राफर 
-सेक्रेटेरिएट विभाग- 70
-राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन- 05
-स्टेट सब-ऑर्डिनेट डिपार्टमेंट/ऑफिस- 1136

शैक्षणिक योग्यता 
उम्मीदवार मान्यता प्राप्त संस्थान/ विश्वविद्यालय से 12वीं पास आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि
इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि  24 सितंबर 2020 है। 

आयु सीमा
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

ये है आवेदन की तिथियां
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 24 सितंबर 2020
ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि ठीक करने की अंतिम तिथि (नए यूजर के लिए) : 25 सितंबर से 01 अक्टूबर 2020
ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि ठीक करने की अंतिम तिथि (पुराने यूजर के लिए) : 02 अक्टूबर  से 08 अक्टूबर 2020

आवेदन शुल्क
उपरोक्त पदों पर आवेदन के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 450 रुपये शुल्क जमा करना होगा, वहीं OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) को 350 रुपये जबकि SC/ST/PH वर्ग को 250 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। 

चयन प्रकिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन 
उपरोक्त पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार विभाग की वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर अप्लाई कर सकते है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!