TRB Recruitment 2019: असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 2000 पदों पर निकली भर्तियां, जल्द करें आवेदन

Edited By Updated: 11 Sep, 2019 09:49 AM

trb recruitment 2019 for 2000 assistant professor posts

अगर आप काफी समय से किसी नौकरी की तलाश...

नई दिल्ली: अगर आप काफी समय से किसी नौकरी की तलाश कर रहें हो तो अब आपका इंतजार खत्म हो जाएगा। बता दें कि तमिलनाडु टीचर्स रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल  2000 पदों पर नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन मांगे है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते है।  

पद विवरण
पदों की संख्या -2340 पदों 
पद का नाम-  असिस्टेंट प्रोफेसर 

शैक्षणिक योग्यता 
उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की हो। वहीं बीएड कोर्स किया हो, इसी के साथ यूजीसी की  NET/ SLET/ SET / SLST / CSIR/ JRF की कोई एक परीक्षा पास की हो। 

आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि
इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि  24 सितंबर 2019 है। 

आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु 57 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। 

आवेदन फीस
जनरल/ ओबीसी उम्मीदवारों के लिए- 600 रुपये
SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए- 300 रुपये

चयन प्रकिया
उम्मीदवार का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। 

सैलरी 
चुने गए उम्मीदवारों को  57,700 से 1,82,400 का पे- स्केल दिया जाएगा। 

ऐसे करें आवेदन 
उपरोक्त पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार विभाग की वेबसाइट trb.tn.nic.in पर अप्लाई कर सकते है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!