अल्लू अर्जुन ने लॉन्च किया ‘आइकॉनज़ा’, दादा की विरासत को किया याद

Edited By Updated: 01 Oct, 2026 04:24 PM

allu arjun launches iconzaa on grandfather allu ramalingaiah birth anniversary

नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर अल्लू अर्जुन ने क्रिएटिव कोलैबोरेशन और डिजाइन के लिए तैयार किए गए अपने नए स्पेस ‘आइकॉनज़ा’ (Iconzaa) का उद्घाटन किया है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर अल्लू अर्जुन ने क्रिएटिव कोलैबोरेशन और डिजाइन के लिए तैयार किए गए अपने नए स्पेस ‘आइकॉनज़ा’ (Iconzaa) का उद्घाटन किया है। यह उनके पर्सनल और प्रोफेशनल सफर में एक खास पड़ाव माना जा रहा है। खास बात यह है कि उन्होंने इस नए वेंचर की शुरुआत अपने दिवंगत दादा और मशहूर कॉमिक एक्टर अल्लू रामालिंगैया की जयंती के मौके पर की।

दादा की विरासत को किया याद
अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर आइकॉनज़ा के उद्घाटन से जुड़ी पूजा की तस्वीर शेयर की। इस खास मौके पर उन्होंने बताया कि इस नए वेंचर की शुरुआत के लिए उन्होंने अपने दादा की जयंती का दिन चुना है। अल्लू रामालिंगैया तेलुगु सिनेमा के दिग्गज कलाकारों में शामिल रहे हैं। उन्होंने अपने पांच दशक से ज्यादा लंबे करियर में 1,000 से अधिक फिल्मों में काम किया था। उन्हें पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था। उनके योगदान और विरासत का अल्लू परिवार के साथ-साथ तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में भी खास स्थान है।

क्रिएटिव लोगों के लिए तैयार किया गया स्पेस
‘आइकॉनज़ा’ को एक ऐसे सेंटर के तौर पर तैयार किया गया है, जहां क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोग एक साथ आकर नए आइडियाज पर काम कर सकें। यहां डिजाइन और क्रिएटिविटी से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर सहयोग और प्रयोग के लिए जगह तैयार की गई है। दादा अल्लू रामालिंगैया की जयंती पर इस स्पेस की शुरुआत करके अल्लू अर्जुन ने अपनी पारिवारिक विरासत के साथ-साथ आर्ट और एंटरटेनमेंट की क्रिएटिव विरासत को भी सम्मान दिया है। ‘आइकॉनज़ा’ के जरिए अभिनेता ने क्रिएटिव एक्सप्लोरेशन और नए आइडियाज के लिए एक नया अध्याय शुरू किया है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!