‘पहला प्यार दूसरी बार’ का म्यूजिक एल्बम लॉन्च, जुबिन से अरिजीत तक इन सिंगर्स ने दी आवाज

Edited By Updated: 25 Sep, 2026 05:32 PM

pehla pyaar doosri baar full music album launched

लव फिल्म्स की अपकमिंग फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पूरा म्यूजिक एल्बम रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया के बाद मेकर्स ने एक खास म्यूजिकल इवनिंग के दौरान एल्बम लॉन्च किया।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। लव फिल्म्स की अपकमिंग फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पूरा म्यूजिक एल्बम रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया के बाद मेकर्स ने एक खास म्यूजिकल इवनिंग के दौरान एल्बम लॉन्च किया। फिल्म के सभी गाने यूट्यूब के साथ प्रमुख म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं। एल्बम में कुल 8 गाने शामिल हैं। इनमें 7 गानों का संगीत रोचक कोहली ने तैयार किया है, जबकि ‘जुल्मी’ को तनिष्क बागची ने कंपोज किया है। गानों को कुमार, गुरप्रीत सैनी और राज शेखर ने लिखा है। एल्बम में रोमांस, दोस्ती, पुराने दिनों की यादों, सफर और मस्ती के अलग-अलग रंग सुनने को मिलते हैं।

लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां
म्यूजिक लॉन्च के दौरान रोचक कोहली ने लाइव अकॉस्टिक परफॉर्मेंस दी। उनके साथ दर्शन रावल, जुबिन नौटियाल, फहीम अब्दुल्लाह और आदित्य रिखारी ने भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा। गीतकार कुमार, गुरप्रीत सैनी और राज शेखर भी इस खास मौके पर मौजूद रहे। सुनिधि चौहान ने अचानक परफॉर्मेंस देकर इस म्यूजिकल इवनिंग को और खास बना दिया। उनकी सरप्राइज परफॉर्मेंस ने वहां मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ा दिया।

8 गानों से सजे एल्बम में क्या खास?
एल्बम की शुरुआत ‘प्यार मांगा है तुम्हीं से’ से होती है, जिसे जुबिन नौटियाल ने आवाज दी है। इसके अलावा अरिजीत सिंह की आवाज में ‘पुराने दिन’, दर्शन रावल और श्रेया जैन का ‘जाने किस मोड़ पे’, फहीम अब्दुल्लाह का ‘चांद’ और आदित्य रिखारी का ‘साले दिल’ शामिल है। रोचक कोहली की आवाज में ‘कमाल’, आदित्य रिखारी की आवाज में ‘चांद (अनप्लग्ड)’ और हीर की आवाज में ‘जुल्मी’ भी एल्बम का हिस्सा हैं। सभी गाने फिल्म की कहानी के अलग-अलग मूड और रिश्तों को दर्शाते हैं।

फिल्म में नजर आएगी ये स्टारकास्ट
म्यूजिक लॉन्च के मौके पर फिल्म की पूरी कास्ट भी मौजूद रही। इसमें स्पर्श वालिया, अलीशा चोपड़ा, कुणाल वैद, साक्षी वैद्या, तुषार छिब्बर और सरगुन कौर लूथरा शामिल हैं। पहला प्यार दूसरी बार’ का निर्देशन अनुज सैनी ने किया है। फिल्म को लव रंजन और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!