Edited By Prachi Sharma,Updated: 03 Aug, 2026 06:20 PM

Anchal Khurana on Shehnaaz Gill : बिग बॉस 13 से घर-घर में पहचान बनाने वाली शहनाज गिल लगातार किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था और इन दिनों अपनी हाल ही में...
Anchal Khurana on Shehnaaz Gill : बिग बॉस 13 से घर-घर में पहचान बनाने वाली शहनाज गिल लगातार किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था और इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म इश्क़नामा को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं, जिसमें वह लीड रोल में नजर आई हैं। इसी बीच टीवी एक्ट्रेस अंचल खुराना ने शहनाज गिल को लेकर कुछ विवादित दावे किए हैं। उन्होंने न सिर्फ शहनाज की समझदारी पर सवाल उठाए बल्कि उनके भाई शहबाज बदेशा को लेकर भी कई तीखी टिप्पणियां की हैं, जिसके बाद नया विवाद खड़ा हो गया है।
शहनाज बहुत 'सेल्फ-ऑब्सेस्ड लड़की है
एक इंटरव्यू के दौरान आंचल खुराना ने शहनाज गिल के साथ अपने अनुभव शेयर किए। उन्होंने उस रियलिटी शो मुझसे शादी करोगे का भी जिक्र किया, जिसमें दोनों ने एक साथ हिस्सा लिया था। आंचल इस शो की विजेता भी रही थीं। बातचीत के दौरान उन्होंने शहनाज को लेकर कई विवादित दावे किए। उनका कहना था की बिग बॉस 13' फेम काफी सेल्फ-ऑब्सेस्ड हैं और उनका IQ लेवल बहुत ही कम है। आंचल के इन बयानों के बाद सोशल मीडिया पर नई चर्चा शुरू हो गई है।
शहनाज का बैकग्राउंड बहुत ज्यादा बदनाम था
इंटरव्यू के दौरान आंचल खुराना ने दावा किया की लोग शहनाज गिल को जितना मासूम औरप्यारा समझते हैं, उतनी वो हैं नहीं। उनके मुताबिक शहनाज बहुत ही ज्यादा खुद-पसंद हैं और उनका उनका आईक्यू लेवल भी काफी कम है। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा की सोशल मीडिया पर उनकी वीडियो इस तरह से एडिट की जाती हैं, जिसमें वो बेहद ही क्यूट लगती हैं लेकिन असल जिंदगी में कुछ और ही है। बात यहां खत्म नहीं हुई उन्होंने यह भी कहा कि वो काफी साल पंजाब में रहीं और उन्होंने वहां परिवार के बारे में कुछ अच्छी बातें नहीं सुनीं। आंचल के मुताबिक दोनों बहन-भाई काफी बदतमीज हैं।

दोनों बहन-भाई बहुत बदतमीज हैं
आंचल खुराना ने आगे कहा कि उन्हें पता है कि इस बयान के बाद शहबाज उनके बारे में काफी कुछ कह सकते हैं लेकिन इससे उन्हें कोई डर नहीं है। उन्होंने बताया कि शो के दौरान उन्होंने एक बार शहबाज के लिए एक ऐसा शब्द का इस्तेमाल किया था, जिसे वह दिल्ली में सामान्य बोलचाल का हिस्सा मानती थीं और उन्हें यह एहसास नहीं था कि उसे अपशब्द समझा जाएगा। आंचल का आरोप यह भी है कि उसकी बात को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया। उनका कहना है कि शहबाज ने भी उन्हें काफी कुछ कहा था, लेकिन शो में उनके बयान दिखाए ही नहीं गए। इतना ही नहीं, उन्होंने वह वजह भी एडिट कर दी गई कि आखिर उन्होंने वह शब्द क्यों कहा था। आंचल के मुताबिक, ऐसा सिर्फ इसलिए हुआ क्योंकि शहबाज, शहनाज गिल के भाई हैं और उनके साथ पक्षपात किया गया।