धर्म बदलने को किया मजबूर, 10 साल छोटे Zeeshan khan से इश्क कर पछताई एक्ट्रेस Reyhna Pandit, बोलीं- इस रिश्ते में बहुत दर्द मिला

Edited By Updated: 11 Sep, 2026 03:02 PM

reyhna pandit zeeshan khan

Reyhna Pandit : टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस रेहाना पंडित एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। जीशान खान के साथ रिश्ता खत्म होने के बाद एक्ट्रेस ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। सिद्धार्थ कनन के साथ एक...

Reyhna Pandit : टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस रेहाना पंडित एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। जीशान खान के साथ रिश्ता खत्म होने के बाद एक्ट्रेस ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। सिद्धार्थ कनन के साथ एक बातचीत के दौरान रेहाना ने अपने रिश्ते के मुश्किल दौर को याद किया और दावा किया कि जीशान के साथ रिलेशनशिप के दौरान उन पर धर्म बदलने का दवाब भी बनाया गया था। 

Reyhna Pandit Zeeshan Khan

धर्म बदलने के लिए बनाया दवाब 
एक पॉडकास्ट के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या रिश्ते के दौरान उन पर धर्म परिवर्तन का दवाब बनाया गया था तो एक्ट्रेस ने चौकाने वाला खुलासा किया। रेहाना के मुताबिक, जीशान के परिवार की इच्छा थी कि वह अपना धर्म बदल लें। उन्होंने यह भी बताया कि परिवार की बातों में आकर जीशान भी उनसे धर्म परिवर्तन करने के लिए कहता था। 

जीशान से 10 साल बड़ी थीं रेहाना
रेहाना पंडित और जीशान खान की पहली मुलाकात टीवी के चर्चित शो कुमकुम भाग्य के सेट पर हुई थी। साथ काम करने के दौरान दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। उम्र में अंतर होने के बावजूद और अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखने के बावजूद दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया और एक-दूसरे को डेट करने लगे। 

Reyhna Pandit Zeeshan Khan

जीशान के लिए बहुत लोगों के खिलाफ गई 
इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि जीशान के साथ रिश्ता निभाने के लिए उन्होंने कई लोगों की नाराजगी तक झेली थी। काफी कुछ सहने के बाद भी उन्होंने जीशान का साथ नहीं छोड़ा। शुरुआत में उनका रिश्ता बेहद खूबसूरत और किसी सपने जैसा लगा लेकिन समय के साथ दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगीं और रिश्ते में परेशानियां आने लगीं। 

एज गैप की वजह से नहीं मिल पाई सोच 
एक्ट्रेस के बताया कि समय के साथ-साथ हम दोनों के बीच काफी दूरियां बढ़ने लगी थीं। रेहाना ने बताया कि उनका रिश्ता धीरे-धीरे सिर्फ निभाने भर तक सीमित रह गया था। उनके मुताबिक, वह रिश्ते को संभालने की पूरी कोशिश कर रही थी लेकिन दोनों की सोच और नजरिए में काफी अंतर था। उम्र में बड़ी और ज्यादा समझदार होने की वजह से कई मामलों में दोनों एक-दूसरे से सहमत नहीं हो पाते थे। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!