अगर कोई 1 करोड़ देगा तो उसके साथ सो जाऊंगी... भड़की एक्ट्रेस, बोलीं- Nude घूमने वाले लोग ही ट्रेंड करते हैं

Edited By Updated: 14 Sep, 2026 04:51 PM

charul malik statement

Charul Malik : चारु मलिक ने न्यूज एंकर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी लेकिन बाद में उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। वह भाभीजी घर पर हैं पर हप्पू की उलटन पलटन जैसे चर्चित टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं

Charul Malik : चारु मलिक ने न्यूज एंकर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी लेकिन बाद में उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। वह भाभीजी घर पर हैं पर हप्पू की उलटन पलटन जैसे चर्चित टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। हाल ही में चारुल ने कनेक्ट नाम के यूट्यूब चैनल के पॉडकास्ट में अपने करियर से जुड़े अनुभव साझा किए। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया की बदलती दुनिया और उससे जुड़ी कई कड़वी सच्चाइयों पर भी खुलकर अपनी राय रखी।  चारुल मालिक ने ओटीटी और सोशल मीडिया पर बढ़ती अश्लीलता  को लेकर चिंता जाहिर की। उनका कहना है कि आज कई ओटीटी शोज में जरुरत से ज्यादा न्यूडिटी और गाली-गलौज दिखाई जा रही है, जिसका असर नई पीढ़ी पर पड़ सकता है। 

Charul Malik Statement

उन्होंने यूट्यूब के कुछ कॉमेडी शोज पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इनमें ऐसा कंटेंट दिखाया जाता है, जिसे परिवार के साथ बैठकर देखना तक मुश्किल हो जाता है। चारुल के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में कुछ लोग जानबूझकर भद्दी और आपत्तिजनक बातें करते हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा कि जो लोग सड़को पर न्यूड घूमते हैं, वो ही लोग सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते हैं। 

Charul Malik Statement

 अपूर्वा मखीजा का भी आया जिक्र 
इस पर चारुल से सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक इंफ्लुएंसर के बयान को लेकर सवाल किया गया। उस बयान में इंफ्लुएंसर ने कथित तौर पर कहा था कि वह कम रकम के लिए किसी के साथ समझौता नहीं करेंगी लेकिन अगर दुबई का कोई शेख उन्हें एक करोड़ रूपये दे तो वह उसके साथ सोने के लिए तैयार होंगी। होस्ट का इशारा उस समय वायरल हुए इसी बयान की तरफ था, जिसे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा से जोड़ा गया था।

लोग घटिया चीजें कर के ट्रेंड में आना चाहते हैं 
इन्फ्लुएंसर के इस तरह के बयान पर चारुल मलिक ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आजकल कुछ लोग भी बोलने से पहले उसके असर के बारे में नहीं सोचते। उनका मानना है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए  भद्दे या विवादित बयान देने की बजाय लोग अपने काम और गरिमा के साथ भी पहचान बना सकते हैं। 

Charul Malik Statement

चारुल मलिक का कहना है कि बिना विवादों का सहारा लिए पहचान बनाने के लिए मेहनत और टैलेंट जरुरी है। उनके मुताबिक, कुछ लोग जानबूझकर  कंट्रोवर्सी क्रिएट कर चर्चा में बने रहना चाहते हैं ताकि बिग बॉस जैसे रियलिटी शो में एंट्री मिल सके। चारुल ने यह भी दावा किया कि जिस इंफ्लुएंसर का विवादित बयान वायरल हुआ था, वह भी आगे चलकर बिग बॉस का हिस्सा बन सकती हैं। 

 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!