Edited By Prachi Sharma,Updated: 07 Jul, 2026 04:37 PM

Anshula Kapoor :फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी और अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने 6 जुलाई को रोहन ठक्कर संग सात फेरे लिए। शादी के अगले ही दिन अंशुला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने ब्राइडल लुक की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की, जिन्हें...
Anshula Kapoor :फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी और अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने 6 जुलाई को रोहन ठक्कर संग सात फेरे लिए। शादी के अगले ही दिन अंशुला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने ब्राइडल लुक की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने अपने शादी के जोड़े और उससे जुड़ी एक बेहद भावुक और खास बात भी साझा की।
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला की शादी में बड़े-बड़े सितारों ने शिरकत की। इस दौरान उनके पिता बोनी कपूर और भाई अर्जुन कपूर काफी इमोशनल थे।
पूरे सोशल मीडिया पर हर जगह बस अंशुला की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। अंशुला ने अपने खास दिन पर लाल लेहंगा पहनने के बजाय पिंक कंट्रास्ट शेड के लहंगा पहना।

अंशुला के लहंगे पर बेहद खूबसूरत और महीन जरदोजी की कढ़ाई की गई थी, जिसने उनके ब्राइडल लुक में चार चांद लगा दिए। शादी के इस शाही अंदाज ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अपने वेडिंग आउटफिट में अंशुला किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं।

अंशुला ने शेयर किया भावुक नोट
जब मैं दुल्हन बनी, तो बस एक ही चीज़ थी जो मैं अपने साथ रखना चाहती थी - मेरी मां का 42 साल पुराना सोने के काम वाला टिश्यू और ज़रदोज़ी दुपट्टा। बाकी सब कुछ उसी के हिसाब से तैयार किया गया। एक नए परिवार की शुरुआत वाले इस दिन, उस चीज़ में लिपटे रहना सही लगा जिसने मुझे सबसे पहले पाला-पोसा था।
इस दुपट्टे की हर एक चीज मेरे लिए बहुत मायने रखती है। taruntahiliani के साथ मिलकर और mohitrai और ruchikrishnastyles की शानदार सोच के साथ, हर छोटी-बड़ी चीज़ उस खास विरासत के हिसाब से सोची गई जो मेरे लिए सबसे ज़्यादा मायने रखती थी। यह ब्राइडल ड्रेस पूरे भारत की कलाओं का संगम थी: बारीक कशीदाकारी के साथ शानदार ज़री का काम, जिस परिवार में मेरी शादी हो रही है, उनके सम्मान में एक बांधनी घरचोला दुपट्टा; और ये सब एंटीक रोज़, ब्लश और हल्के सुनहरे रंगों में, साथ ही मेरी पंजाबी जड़ों को सम्मान देने के लिए नाज़ुक फुलकारी बॉर्डर।

अपने शानदार ब्राइडल लुक को अंशुला ने मल्टी-लेयर हैवी नेकलेस के साथ और भी खास बनाया। उन्होंने मांग टीका, हाथों में खूबसूरत कंगन और चूड़ा पहनकर अपने वेडिंग लुक को बेहद शाही और आकर्षक अंदाज में पूरा किया।