Edited By Prachi Sharma,Updated: 21 May, 2026 06:44 PM

Anurag Dobhal : यूट्यूबर Anurag Dobhal आज-कल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने परिवार को त्याग कर अपनी पत्नी के साथ नई जिंदगी की शुरुआत की। हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब के व्लॉग में अपने परिवार को लेकर...
Anurag Dobhal : यूट्यूबर Anurag Dobhal आज-कल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने परिवार को त्याग कर अपनी पत्नी के साथ नई जिंदगी की शुरुआत की। हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब के व्लॉग में अपने परिवार को लेकर ऐसी बातें बताई, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।
हॉस्पिटल में भी नहीं मिलने आया परिवार
इसी के साथ अनुराग ने बताया कि जब मेरा एक्सीडेंट हुआ था, तो मैं एक्सपेक्ट कर रहा था कि मेरे घरवाले मुझे देखने आयेंगे लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ।
मुझे पुलिस वालों ने फ़ोन करके बताया कि जिस दिन मेरा एक्सीडेंट हुआ था, उसी दिन मेरा ही बाप मेरे खिलाफ शिकायत दर्ज करा के आया था। इतना ही नहीं बल्कि मेरे परिवार में मेरे खिलाफ कम से कम 50-60 पेज की कंप्लेन फाइल की। जब मैंने यह सब सुना और देखा तो मेरे पैरों तले जमीन खिसक गई।
परिवार ने हमेशा मेरे खिलाफ लिया बदला
अनुराग ने कहा कि अगर वह चाहते तो कानूनी कदम उठा सकते थे लेकिन उन्होंने हमेशा अपने परिवार से सिर्फ प्यार और अपनापन चाहा। उनके मुताबिक, इस पूरे मामले ने उन्हें मानसिक रूप से काफी परेशान किया। उन्होंने बताया कि एक्सीडेंट के बाद उनका हाल इतना खराब था कि वह करीब एक महीने तक बिस्तर से उठ भी नहीं पाए और उन्हें काफी कठिन दौर से गुजरना पड़ा।
परिवार ने लगाए इस तरह के आरोप
इसी के साथ अनुराग ने बताया कि मेरी मां ने मेरे खिलाफ लिखा कि उनको मेरे दोस्तों से डर लगता था। मैंने कभी भी नहीं सोचा था मेरा परिवार मेरे खिलाफ इस तरह के आरोप लगाएगा लेकिन इन्होने मुझे कमजोर समझने की गलती की है। अगर मैं पीछे हट गया तो ये लोग मुझे कच्चा चबा जाएंगे।