छठे बच्चे के पापा बनने वाले हैं Armaan Malik ! Payal या Kritika देने वाली हैं Good News, Vlog में बताया- 3 महीने बाद देंगे Surprise

Edited By Updated: 11 Sep, 2026 04:32 PM

armaan malik baby coming soon

Armaan Malik : मशहूर यूट्यूबर अरमान मालिक अपनी जिंदगी को लेकर फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में मालिक किड्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग शेयर किया गया। जिसमें अरमान की दोनों पत्नियां कृतिका और पायल कहती हुई नजर आ रही हैं कि जल्द ही...

Armaan Malik : मशहूर यूट्यूबर अरमान मालिक अपनी जिंदगी को लेकर फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में मालिक किड्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग शेयर किया गया। जिसमें अरमान की दोनों पत्नियां कृतिका और पायल कहती हुई नजर आ रही हैं कि जल्द ही हम गुड न्यूज़ देने वाले हैं। हालांकि, अभी तक उन्होंने ये नहीं बताया है कि गुड न्यूज किस की तरफ से मिलेगी। व्लॉग में उन्होंने बताया कि हम दोनों में से कोई एक खुशखबरी देगा। उनके इस व्लॉग के बाद हर कोई इस असमंजस में है कि खुशखबरी दोनों में से कौन देगा ?

Armaan Malik Baby Coming Soon

Baby Coming Soon का काटा केक 
सोशल मीडिया पर उनके व्लॉग की एक क्लिप काफी वायरल होती नजर आ रही है। जिसमें पायल कहती है कि जल्द ही कोई आने वाला है पर अभी आगे यह नहीं दर्शाया कि यह गुड न्यूज़ क्या है ? इसके बाद कृतिका हिंट देती है कि यह गुड न्यूज़ दोनों में से किसी के कपल से आने वाली है लेकिन यह भी सीक्रेट है। इसके बाद पायल ने बताया कि जब 3 महीने पूरे हो जाएंगे, उसके बारे सारी Information बता दी जाएगी। इसके लिए फैंस को कम से कम 3 महीने का इंतजार करना पड़ेगा। इसके बाद दोनों एक केक काटती हुई नजर आती हैं, जिसमें लिखा हुआ होता है Baby Coming Soon .
 Armaan Malik Baby Coming Soon
 

Excited हुए फैंस 
जैसे ही यह व्लॉग सोशल मीडिया पर आया है, उसके बाद से ही कमेंट सेक्शन में उनके फैंस काफी उत्सुक हो गए हैं। उनके फैंस का कहना है कि लगता इस बार कृतिका प्रेग्नेंट है। 

छठे बच्चे के पिता बनने वाले हैं अरमान मलिक 
आपको बता दें कि अरमान मलिक की दो पत्नियां हैं- पायल और कृतिका। उनकी पहली शादी पायल से हुई थी और दूसरी कृतिका से। उनके बच्चों की बात की जाए तो पायल से उनके 4 बच्चे हैं और कृतिका का फ़िलहाल अभी एक ही बेटा है। व्लॉग के मुताबिक अब फिर से दोनों में से कोई प्रेग्नेंट है लेकिन इस सच को जानने के लिए फैंस को 3 महीने का इंतजार करना पड़ेगा। 

Armaan Malik Baby Coming Soon

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!